वर्ल्ड कप अभ्यास मैच में भारत ने विंडीज को धोया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले अभ्यास मैच में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाज करने का फैसला लिया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए। जवाब में कैरेबियाई टीम सिर्फ 140 रन ही बना सकी। भारत ने 46 रन से मैच जीता।
एशिया कप के बाद टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशिया विजेता बनने के बाद बुलंद हौसलों से लबरेज धोनी ब्रिगेड ने अपने पहले अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज टीम को धूल चटा दी।
इस मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों लाजवाब रही। पहले रोहित शर्मा ने आतिशी खेल दिखाया और 57 गेंदों में 98 नाबाद रन ठोंके। भारतीय टीम के 10 छक्के, 17 चौकों में से सिर्फ रोहित के बल्ले से ही 9 चौके और 7 छक्के निकले।
बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों ने भी कमाल किया। टीम में जिन गेंदबाजों की जगह पक्की है, अगर उन्हें छोड़ दिया जाए तो पवन नेगी और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी चमक बिखेरी। शमी और पवन नेगी दोनों ने 2-2 विकेट झटके। भारत की ओर से सिर्फ आर अश्विन ही महंगे साबित हुए। इन्हें एक सफलता भी नहीं मिली।
रोहित ने विंडीज गेंदबाजों पर बरपाया कहर
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अपेक्षा के अनुरुप नहीं रही। ओपनर शिखर धवन (21) विंडीज गेंदबाज सुलेमान बेन का पहला शिकार हुए। इसके बाद दूसरे ओपनर रोहित शर्मा का साथ निभाने पहुंचे अजिंक्य रहाणे (7) ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके। वह सुलेमान का दूसरा शिकार हुए।
रोहित शर्मा अभ्यास मैच में फॉर्म में दिखे। 12वें ओवर में रोहित ने 38 गेंदों में फिफ्टी ठोंक डाली। युवराज सिंह (31) के रुप में भारत को तीसरा झटका लगा। युवी ने 20 गेंदों में खेली अपनी पारी में 3 चौके और एक छक्का भी लगाया। चौथा विकेट रविंद्र जडेजा (10) के रुप में लगा। आखिर ओवर में पवन नेगी (8) के रुप में भारत को एक और झटका लगा। हार्दिक पांड्या पहली ही गेंद पर चलते बने।
आखिरी ओवर में रोहित 98 रन पर नाबाद रहे। भारत के कुल 17 चौके और 10 छक्कों में से रोहित ने अकेले ही 7 छक्के और 9 चौके लगाए।
विंडीज बल्लेबाजी पर हावी रहे भारतीय गेंदबाज
जवाब में खतरनाक बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम को ओपनर क्रिस गेल (20) और जॉनसन चार्ल्स (18) ने खतरनाक शुरुआत दी। दो ओवर में 26 रन ठोंक डाले। हालांकि चौथे ओवर में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आकर गेल को चलता भारत को बड़ी राहत दी।
अगले ओवर में मोहम्मद शमी ने चार्ल्स को आउट कर भारत की झोली में दूसरी सफलता डाली। लगातार इंज्युरी के चलते टीम से बाहर चल रहे शमी के लिए यह विकेट संजीवनी से कम नहीं। फिरकी गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने आकर विंडीज टीम के दो विकेट लेकर दो और झटके दिए।
पांचवी और छठी सफलता पवन नेगी को मिली। हार्दिक पांड्या को सातवीं और आठवीं सफलता मिली। नौंवा विकेट शमी को जबकि विंडीज टीम की पारी को टर्बनेटर हरभजन सिंह ने खत्म किया।