फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India vs srilnka, 4th ODI.

रोहित के 'डबल ब्लास्ट' के आगे फुस्स हुआ श्रीलंका

Fri, 14 Nov 2014 07:58 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Nov 2014 07:58 AM IST
विज्ञापन
LIVE: India vs srilnka, 4th ODI.
कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस की 150वीं वर्षगांठ का जश्न उस समय और यादगार बन गया जब रोहित शर्मा ने धीमी शुरुआत के बाद धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक ही ठोक दिया। उनकी वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी के दम पर भारत ने दूसरी बार 400 से ज्यादा का स्कोर करने का कारनामा कर दिखाया।
विज्ञापन


पूर्ण स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


पारी की शुरुआत करने आए रोहित भारतीय पारी की अंतिम गेंद पर आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने 173 गेंदों में 33 चौके और 9 छक्के की मदद से 264 रनों की गजब की पारी खेली। उनकी ऐतिहासिक पारी के दम पर भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 404 रनों का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया।

भारत से मिले 405 रनों के लक्ष्य के जवाब में बेहद खराब शुरुआत का सामना करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 43.1 ओवर में ही आउट हो गई। तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी (4/34) ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को पूरे 50 ओवर भी नहीं खेलने दिए। हालांकि श्रीलंका की ओर से कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 75 रनों की पारी खेली। धवल के अलावा भारत की ओर से तेज गेंदबाज उमेश यादव, स्टुअर्ट बिन्नी और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित की यह पारी कई मायनों में यादगार बन गई। वनडे इतिहास में दो बार दोहरा शतक लगाने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। साथ ही उन्होंने वीरेंद्र सहवाग (219) के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए वनडे की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाल बन गए।

इसके अलावा वनडे में चौथी बार दोहरा शतक लगा है जो भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से ही निकले हैं। वनडे क्रिकेट में 5 टीमों ने 400 से ज्यादा का स्कोर किया है जिसमें भारत ने सर्वाधिक 2 बार यह उपलब्धि हासिल की है।

5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम की अगुवाई विराट कोहली कर रहे हैं। भारत अब कटक, अहमदाबाद और हैदराबाद के बाद कोलकाता में भी वनडे मैच जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बेहद करीब पहुंच गया है।

शतक के साथ वापसी का जश्न मनाया रोहित ने

LIVE: India vs srilnka, 4th ODI.
टॉस जीतकर कप्तान विराट कोहली ने पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला ‌लिया और वनडे क्रिकेट में पहली बार अजिंक्य रहाणे (28) और रोहित शर्मा की जोड़ी को पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा। दोनों ने सधी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 40 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी बड़े स्कोर की ओर जा रही थी लेकिन आठवें ओवर में एंजेलो मैथ्यूज ने रहाणे को पगबाधा कर यह जोड़ी तोड़ दी।

रहाणे के जाने के बाद रोहित का साथ देने अंबाती रायडू (8) क्रीज पर आए लेकिन वह जल्द ही आउट हो गए। शमिंडा इरंगा ने बोल्ड कर चलता किया। इस जोड़ी के टूटने के बाद रोहित ने कप्‍तान कोहली के सा‌थ तीसरे विकेट के ‌लिए दोहरी शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को फिर से बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।

लंबे समय बाद चोट से उबरने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए रोहित ने 100 गेंदों में शतक ठोक‌ दिया। यह उनके
करियर का 5वां वनडे शतक है। दूसरी ओर, कोहली ने भी रोहित का बढ़िया साथ दिया और खुद भी रन बनाते रहे। कोहली ने अर्धशतक लगाते हुए 66 रन बनाए, लेकिन रन चुराने के प्रयास में वह रन आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने रोहित के साथ 202 रनों की साझेदारी की।

उमेश-स्टुअर्ट ने खराब कर दी श्रीलंका की शुरुआत

LIVE: India vs srilnka, 4th ODI.
टीम इंडिया से मिले 405 रनों के एवरेस्ट सरीखा लक्ष्य के आगे श्रीलंका की शुरुआत बहुत ही खराब हुई और उसने पहले ही ओवर में कुशल परेरा का विकेट गंवा दिया, उस समय टीम का खाता भी नहीं खुला था। तेज गेंदबाज उमेश यादव ने एक बार फिर श्रीलंका की शुरुआत खराब करते हुए पहले ही ओवर में विकेट झटका।

इसके बाद दिलशान तिलकरत्ने ने ‌दिनेश चंडीमल (9) के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन छठे ओवर में स्टुअर्ट बिन्‍नी ने चंडीमल को सुरेश रैना के हाथों कैच आउट कराया। श्रीलंका अभी दोहरे झटकों से उबर ही रही थी कि नौंवें ओवर में उमेश ने महेला जयवर्धने (2) को पगबाधा करा दिया। 50 रन तक पहुंचने से पहले श्रीलंका ने दिलशान का भी विकेट गंवा दिया। बिन्‍नी ने उनका विकेट झटका।

महज 48 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद मैच जीतने की रेस से लगभग बाहर हो चुकी श्रीलंका की टीम को कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने लाहिरू थिरिमने के साथ पांचवें विकेट के लिए 118 रनों की शतकीय साझेदारी कर स्कोर को डेढ़ सौ के पार पहुंचाया। दोनों ने ही अर्धशतक लगाए। लेकिन फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल ने कप्तान मैथ्यूज को 75 रनों के निजी स्कोर पर स्टंप आउट करा कर इस जोड़ी को तोड़ दिया।

तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने थिरिमने को 59 रनों के निजी स्कोर पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। अंतिम विकेट अक्षर ने अजंता मेंडिस के रूप में झटका।

दोनों टीमों में किए गए बड़े बदलाव

LIVE: India vs srilnka, 4th ODI.
टीम इंडिया ने आज के मैच में 3 बदलाव किए थे। चोटिल रोहित शर्मा, स्टुअर्ट बिन्‍नी और करण शर्मा को इस मैच में शामिल किया गया है जबकि उनकी जगह धवल कुलकर्णी, इशांत शर्मा और आर अश्विन को बाहर रखा गया है।

वहीं श्रीलंका ने अपने एकादश में 4 बदलाव किए हैं, दिनेश चांडीमल, लाहिरू थिरिमनेख्‍ शमिंडा इरंगा और अजंता मेंडिस को आज के मैच के लिए मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed