{"_id":"271ce3ca508600b57729be448711933e","slug":"live-india-vs-srilanka-5th-odi-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्लीन स्वीप के साथ टीम इंडिया की श्रीलंका पर जीत की 'सेंचुरी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्लीन स्वीप के साथ टीम इंडिया की श्रीलंका पर जीत की 'सेंचुरी'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Nov 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के लिए रांची वनडे में जीत हासिल करनी थी जिसे उसने विराट कोहली के शतक के दम पर हासिल कर लिया।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
श्रीलंका से मिले 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 48.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 288 रन बनाते हुए पा लिया। भारत की जीत में कप्तान कोहली (नाबाद 139) की शतकीय पारी का अहम योगदान रहा। उन्होंने अपने शतक में 126 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्के भी लगाए।
विज्ञापन
भारत ने सीरीज में क्लीन स्वीप के साथ ही श्रीलंका पर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी-20) में जीत का शतक भी लगा दिया है। भारत ने अब तक श्रीलंका पर 83 वनडे, 14 टेस्ट और 3 टी-20 मैचों में जीत हासिल की है।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा नाबाद 139 रन बनाए। 116वीं पारी खेल रहे मैथ्यूज के वनडे करियर का पहला श्ातक भी है। मैथ्यूज ने अपनी शतकीय पारी में चौके से ज्यादा छक्के लगाए। उन्होंने 6 चौके के अलावा 10 जोरदार छक्के भी जड़े।
भारत की ओर से तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने 3 विकेट झटके। जबकि अक्षर पटेल और आर अश्विन ने 2-2 विकेट निकाले। स्टुअर्ट बिन्नी को 1-1 सफलता मिली। जबकि श्रीलंका की ओर से अजंता मेंडिस ने 4 और मैथ्यूज ने 2 विकेट झटके।

मैथ्यूज के जवाब में कोहली का शतक
चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और उसने 5 ओवर के अंदर दोनों ओपनरों का विकेट गंवा दिया। अजिंक्य रहाणे (2) को एंजेलो मैथ्यूज ने बोल्ड कर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद अपने अगले ओवर में रोहित शर्मा (9) को भी बोल्ड कर चलता कर दिया। भारत के लिए यह बड़ा झटका था क्योंकि रोहित ने पिछले मैच में 264 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी और इस मैच में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
महज 14 रनों के अंदर 2 विकेट गंवाने के बाद अंबाती रायडू और कप्तान विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी कर भारत को शुरुआती संकट से उबारा। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए। हालांकि रायडू कोहली की गलतफहमी के कारण रन आउट हो गए। उन्होंने 69 गेंदों में 59 रन बनाए। रायडू के जाने के बाद रॉबिन उथप्पा क्रीज पर आए लेकिन ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और 19 रन के निजी स्कोर पर अजंता मेंडिस की गेंद पर कैच आउट हो गए।
उथप्पा के जाने के बाद पहला वनडे मैच खेल रहे केदार जाधव कोहली का साथ देने आए। मेंडिस की गेंद पर बोल्ड होने से पहले उन्होंने जाधव ने कुछ अच्छे शॉट खेले और 20 रनों का योगदान दिया।
दूसरे छोर पर टिके कोहली को अपने 21वें शतक के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा और 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। लेकिन मेंडिस ने 44वें ओवर में लगातार 2 गेंदों पर स्टुअर्ट बिन्नी (12) और आर अश्विन (0) को आउट कर हैट्रिक की चांस बना दी, हालांकि वह अक्षर पटेल को आउट नहीं कर सके।

झटकों के बीच कप्तान मैथ्यूज ने ठोका पहला शतक
इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद श्रीलंका की सीरीज में नई सलामी जोड़ी ने 5 ओवर के अंदर 32 रनों की साझेदारी की। श्रीलंका ने सीरीज के सभी चारों मैचों में पहले ही ओवर में आउट होने वाले नुवान कुलशेकरा को इस मैच से बाहर कर दिया था और उनकी जगह निरोशन डीकवेला को शामिल किया गया। अपने वनडे करियर का आगाज करने वाले डीकवेला ने दिलशान तिलकरत्ने के साथ पारी शुरू की।
हालांकि 5वें ओवर की चौथी गेंद पर तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने डीकवेला (4) को कैच आउट कराकर भारत को 32 रन पर पहली सफलता दिलाई। श्रीलंका की सीरीज में यह सबसे बेहतरीन शुरुआत रही। अगले ओवर में स्टुअर्ट बिन्नी ने दिलशान को उनके 35 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर श्रीलंका को एक और झटका दे दिया। लेग स्पिनर अक्षर पटेल ने श्रीलंका को तीसरा झटका जल्द देते हुए दिनेश चंडीमल (5) को कैच आउट करा दिया।
सधी शुरुआत के बाद श्रीलंका को झटके लगने का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ और महेला जयवर्धने (32) के रूप में चौथा विकेट भी जल्द गिर गया। इस समय टीम के सिर्फ 85 रन बने थे। इसके बाद कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने लाहिरू थिरिमने के साथ पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचकर मजबूत आधार दिया। मैथ्यूज ने अपना पहला शतक लगाया। अंतिम ओवर में धवल ने 2 विकेट झटके।

250 के पार पहुंची अश्विन के विकेटों की संख्या
टीम इंडिया ने रांची वनडे में अपने एकादश में सुरेश रैना को आराम दिया। उनकी जगह केदार जाधव को पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका दिया, लेकिन वह इसे बेहद शानदार नहीं बना सके। कुछ अच्छे शॉट लगाने के बाद मेंडिस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में चूक गए और बोल्ड हो गए।
वहीं तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी आराम दिया गया उनकी जगह आर अश्विन को मैच में उतारा गया। अश्विन ने 56 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अपनी दोहरी सफलता के साथ ही अश्विन के अंतरराष्ट्रीय विकेटों की संख्या 251 तक पहुंच गई। सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले सबसे सफल भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने 953 विकेट झटके हैं। वहीं 250 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल करने वाले अश्विन 13वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम में निरोशन डीकवेला भी अपने वनडे करियर का आगाज किया।