फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India Vs Sri lanka: Second Test, Third Day

तीसरे दिन के खेल में टीम इंडिया ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा

Sat, 22 Aug 2015 06:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 22 Aug 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India Vs Sri lanka: Second Test, Third Day

दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया लंच तक चौथे विकेट की तलाश ही करती रही। फिर बारिश ने बाधा डाली लेकिन जब इसके बाद खेल शुरू हुआ तो भारत को सफलता मिलने लगी। यहां से सफलता की स्पीड इस कदर तेज रही कि टी-ब्रेक के बाद श्रीलंका की पूरी टीम आउट भी हो गई। फिर खेल खत्म होने तक भारत ने डेढ़ सौ से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


कोलंबो में खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए थे। क्रीज पर मुरली विजय (39) और अजिंक्य रहाणे (28) खेल रहे थे दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है। पहली पारी में शतक लगाने वाले लोकेश राहुल (2) सस्ते में आउट हो गए। टीम इंडिया की अब कुल 157 रनों की बढ़त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले टी-ब्रेक के बाद श्रीलंकाई टीम 306 रन बनाकर आउट हो गई। पहली पारी के आधार पर भारत को 87 रनों की बढ़त हासिल हुई। भारतीय टीम की ओर से फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने 4 विकेट झटके, जबकि आर अश्विन और इशांत शर्मा को 2-2 सफलता हासिल हुई।

श्रीलंका के लिए कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (101) ने सबसे बड़ी पारी खेली। मैथ्यूज के अलावा लाहिरू थिरिमने (62) ने अर्धशतकीय पारी खेलने के अलावा दोनों ने आपस में चौथे विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी की। ओपनर कौशल सिल्वा (51) ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।

मैथ्यूज के शतक के बाद अमित ने लगाया 'चौका'

LIVE: India Vs Sri lanka: Second Test, Third Day

इससे पहले तीसरे दिन 3 विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरू किया तो श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने लंच तक भारतीय गेंदबाजों को खूब छकाया। लाहिरू थिरिमने और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (101) के बीच चौथे विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने लंच तक भारत को सफलता नहीं लेने दिया। फिर लंच के बाद तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने लाहिरू थिरमने (62) को आउट कर भारत के विकेट का सूखा तोड़ा। उन्होंने दिन की पहली सफलता दिलाते हुए थिरिमने को कैच आउट कराया।

कुछ देर बाद ही इशांत ने दिनेश चंडीमाल (11) को आउट कर अपने खाते में दूसरी सफलता हासिल की। इस बीच दूसरे छोर पर श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (102) टिके रहे और शतक ठोंक दिया। उन्होंने एक छोर पर शानदार बल्लेबाजी की और टीम को मजबूती प्रदान की।

हालांकि शतक जमाने के बाद मैथ्यूज के रथ को स्टुअर्ट बिन्नी ने रोका। इस विकेट के साथ ही बिन्नी ने अपने टेस्ट करियर में सफलता का खाता खोला। इसके बाद श्रीलंकाई टीम ज्यादा देर नहीं चल सकी और 306 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने पहली पारी में 87 रनों की बढ़त हासिल कर ली। एक समय मेजबान टीम का स्कोर 3 विकेट पर 241 रन था और पूरी टीम 306 पर आउट हो गई।

भारत की ओर से पहली पारी में अमित मिश्रा ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए जो उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जबकि इशांत शर्मा और आर अश्विन को दो-दो सफलताएं मिली। वहीं स्टुअर्ट बिन्नी और उमेश यादव के खाते में एक-एक सफलता आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed