फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india vs sri lanka, second test

कोलंबो टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 278 रनों से रौंदा

Mon, 24 Aug 2015 12:49 PM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
LIVE: india vs sri lanka, second test

कोलंबो में हुए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेजबान श्रीलंका को 278 रनों से रौंदकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इतना ही नहीं विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में चार टेस्ट में लगातार हार के सिलसिले को कोलंबो में तोड़ दिया।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


पहली पारी में भारतीय टीम के 393 रनों के जवाब में श्रीलंका ने 306 रन बनाए। श्रीलंका पर 87 रनों की बढ़त के साथ टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 325 रनों पर अपनी पारी की घोषणा की। जवाब में श्रीलंकाई ज्यादा देर मैदान में नहीं टिके और 134 रनों पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन श्रीलंका की बल्लेबाजी बेहद लचर दिखी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच की पहली ही गेंद से श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू किया। दिन की पहली ही गेंद पर उमेश यादव का कप्तान एंजेला मैथ्यूज को आउट करना श्रीलंका के मनोबल पर बड़ी चोट साबित हुई।

हालांकि टेस्ट के चौथे दिन ही बाते स्पष्ट हो गई थी कि मैच श्रीलंका के हाथ से निकल चुका है। जीत की संभानाएं कहीं भी नहीं थी। मैच को ड्रॉ कराना ही श्रीलंका के पास इकलौता रास्ता था। लेकिन आर अश्विन की धारदार फिरकी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों की एक न चली।

टीम इंडिया की ओर से दूसरी पारी में अश्विन को सर्वाधिक 5 सफलताएं मिली, जबकि अमित मिश्रा के खाते में 3 विकेट आए। जबकि उमेश यादव और इशांत शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक स्कोरर दिमुथ करुरत्ने (46) रहे।

अश्विन की फिरकी में श्रीलंकाई उलझे

LIVE: india vs sri lanka, second test

गाले टेस्ट भले ही टीम इंडिया हार गई लेकिन वहां आर अश्विन ने दस विकेट लेकर अपनी फिरकी की धार साबित की। इसी तरह कोलंबो टेस्ट में भी 7 विकेट लेकर उन्होंने अपनी धाक कायम रखी। उनके अलावा अमित मिश्रा ने भी अच्छी गेंदबाजी की। अमित ने पहली पारी में 4 विकेट और दूसरी पारी में 2 विकेट झटके।

कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कप्तान एंजेला मैथ्यूज को आउट कर अपनी टीम के खाते में तीसरी सफलता डाली।

इससे पहले चौथे दिन भारतीय टीम की पारी घोषित होने के बाद श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी करने उतरी थी। लेकिन दहाई के आंकड़े पर पहुंचने से पहले ही अश्विन ने ओपनर कौशल सिल्वा (1) को आउट कर अपनी टीम की झोली में पहली सफलता डाली।

तीसरे नंबर पर कुमार संगकारा पहुंचे। अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे संगकारा ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन वह ज्यादा देर मैदान में नहीं रुक सके। ‌अश्विन ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया। संगकारा ने 18 रनों का योगदान दिया। संगकारा के आउट में खास बात यह रही कि सीरीज में लगातार चौथी बार अश्विन ने ही उन्हें आउट किया।

टेस्ट के पांचवें दिन उमेश के बाद टीम इंडिया को चौथी सफलता अमित मिश्रा ने दिलाई। पांचवां विकेट अश्विन ने लिया। छठी सफलता इशांत ने ली तो सातवां और आठवां विकेट अश्विन के खाते में गया। आखिरी दो सफलताएं अमित मिश्रा को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed