भारी बारिश ने पहले दिन का खेल धोया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बारिश ने श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट के पहले
लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
कोलंबो के खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में मेजबान श्रीलंका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया जिसमें मेहमान टीम की शुरुआती झटके भी लगे।
बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय भारत ने 2 विकेट पर 50 रन बना लिए थे। क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा (19) और कप्तान विराट कोहली (14) खेल रहे थे। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
सीरीज के निर्णायक मैच में भारतीय टीम की ओर से विकेटकीपर-बल्लेबाज नमन ओझा टेस्ट करियर की शुरुआत कर रहे हैं। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा की भी टीम में वापसी हुई। वह पिछले साल दिसंबर से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे।
वहीं श्रीलंका ने भी अपनी टीम में 3 बदलाव किए। विकेटकीपर कुशल परेरा भी टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे हैं। उनके अलावा नुवान प्रदीप और उपल थरंगा भी टीम एकादश में शामिल हैं। कुमार संगकारा, जेहान मुबारक और चमीरा टेस्ट टीम में नहीं हैं। संगकारा ने पिछले मैच से क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
शुरुआती 4 ओवर में ही टीम इंडिया को लगा था दोहरा झटका
टॉस गंवाने के बाद भारत ने एक बार फिर नई सलामी जोड़ी के साथ पारी की शुरुआत की। सीरीज में लगातार तीसरी बार लोकेश राहुल (2) नए जोड़ीदार के साथ उतरे। पहले मैच में शिखर धवन, दूसरे टेस्ट में मुरली विजय के साथ पारी का आगाज करने के बाद लोकेश ने इस मैच में चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी शुरू की।
लेकिन यह जोड़ी भी नाकाम रही और पारी की दूसरी ही गेंद पर खुद लोकेश बोल्ड हो गए। तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद की गेंद को जानबूझकर छोड़ा और वह बोल्ड हो गए। शुरुआती झटके से भारत अभी उबरने में जुटा ही था कि चौथे ओवर में अजिंक्य रहाणे (8) भी चलते बने। वह नुवान प्रदीप की गेंद पर पगबाधा हो गए।
सिर्फ 12 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम गहरे संकट में दिख रही थी और उसे और कप्तान विराट कोहली की नई जोड़ी से उम्मीदें थीं कि दोनों टीम को मजबूती देंगे। दोनों के बीच अभी 36 रनों की साझेदारी हुई थी कि बारिश ने अपना खेल शुरू कर दिया और उसने थमने का नाम नहीं लिया। करीब 4 बजे अंपायरों ने स्टंप्स करा दिया। कोहली 14 और पुजारा 19 रन बनाकर खेल रहे थे। पहले दिन भारत ने 2 विकेट पर 50 रन बनाए थे।
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया की निगाहें श्रीलंका में 22 साल में पहली टेस्ट सीरीज जीत पर लगी हैं। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर बनी हुई हैं। ऐसे में निर्णायक बन गए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इससे पहले भारतीय टीम ने 1993 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुआई में श्रीलंका में 1-0 से सीरीज जीती थी।
पिछले मैच में टीम इंडिया ने 278 रनों की जीत हासिल की थी। खुद कप्तान कोहली की यह पहली जीत रही अगर भारतीय टीम अंतिम टेस्ट जीतने में सफल रहती है तो बतौर कप्तान विराट पहली सीरीज भी जीतेंगे। हालांकि भारत सीरीज के पहले टेस्ट में जीत के बेहद करीब पहुंचकर मैच हार गया था।