फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india vs south africa, second test third day

IND V SA: बारिश के चलते तीसरे दिन का मैच भी खत्म

Mon, 16 Nov 2015 11:51 AM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
LIVE: india vs south africa, second test third day

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण धुल गया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। सोमवार को भी बारिश जारी रही। काफी देर तक अंपायरों ने वर्षा के रुकने का इंतजार किया लेकिन बाद में तीसरे दिन के मैच की समाप्ति घोषणा कर दी।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए 80 रन बना लिए है। मुरली विजय (28) और शिखर धवन (45) नाबाद हैं। सीरीज में भारत को पहली बार इतनी बड़ी ओपनिंग मिली है। भारत पहली पारी के आधार पर अभी 134 रन पीछे है। मौसम के मद्देनजर मैच के रद्द होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दूसरे दिन रविवार को सुबह 10 बजे बारिश रुकी थी और उम्मीद की जा रही थी कि आधे घंटे बाद खेल शुरू हो सकेगा लेकिन जब 10.30 बजे जब खिलाड़ी मैदान में उतरने की तैयारी में थे तभी बारिश फिर आ गई और धीरे-धीरे और तेज होती चली गई। ग्राउंडस स्टाफ ने पिच पर फिर कवर डाले।

आज भी लगातार बारिश होने की पूरा संभावना

LIVE: india vs south africa, second test third day

रविवार का पूरा दिन बारिश के चलते नहीं हो सका। दोपहर 12.30 बजे तक बारिश के बंद न होने पर अंपायरों इयान गाउल्ड और रिचर्ड केटलबोरोग के पास दूसरे दिन का खेल समाप्त घोषित करने के अलावा विकल्प नहीं बचा था। तीसरे दिन सोमवार को भी तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

वहीं, शनिवार को भारतीय गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी करते हुए टी-ब्रेक के बाद आधे घंटे के अंदर ही अफ्रीकी टीम की पहली पारी 214 रनों पर समेट दी।

अफ्रीकी टीम 4 मैचों की सीरीज में पहली बार 200 के पार पहुंचने में सफल रही। विकेटों के पतन के बीच अपना सौवां टेस्ट खेल रहे एबी डीविलियर्स ने एक छोर संभालते हुए 85 रनों की शानदार पारी खेली और टी-ब्रेक से तुरंत पहले कैच आउट हुए।

भारत की ओर से लेफ्ट ऑर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा और आर अश्विन ने 4-4 विकेट झटके जबकि एक सफलता तेज गेंदबाज वरुण आरोन के हाथ लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed