IND V SA: बिना खेले ही दूसरे दिन का मैच खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की नजर अफ्रीकी टीम पर बड़ी बढ़त बनाने की थी लेकिन गीली आउटफील्ड के बाद सुबह से ही बारिश ने खेल में बाधा डाल दी थी। लंच से पहले मैच शुरू होने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन लगातार बारिश ने इस उम्मीद पर भी पानी फेर दिया।
लंच के बाद भी बारिश बंद नहीं होने के आसार नहीं दिखे। नतीजन बिना मैच शुरू हुए अंपायर ने दूसरे दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी।
लाइव स्कोर कार्ड के लिए क्लिक करें।
बंगलुरू में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मुरली विजय (28) और शिखर धवन (45) खेल रहे थे। सीरीज में भारत को पहली बार इतनी बड़ी ओपनिंग मिली है। भारत पहली पारी के आधार पर अभी 134 रन पीछे है और मेजबान टीम दूसरे दिन बढ़त हासिल कर मैच पर अपनी पकड़ बनाना चाहेगी।
चार मैचों की सीरीज में विराट कोहली की टीम इंडिया 1-0 से आगे बनी हुई है।
भारतीय गेंदबाजों के आगे नहीं चले अफ्रीकी बल्लेबाज
मैच के पहले भारतीय गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी करते हुए टी-ब्रेक के बाद आधे घंटे के अंदर ही अफ्रीकी टीम की पहली पारी 214 रनों पर समेट दी।
अफ्रीकी टीम 4 मैचों की सीरीज में पहली बार 200 के पार पहुंचने में सफल रही। विकेटों के पतन के बीच अपना सौवां टेस्ट खेल रहे एबी डीविलियर्स ने एक छोर संभलाते हुए 85 रनों की शानदार पारी खेली और टी-ब्रेक से तुरंत पहले कैच आउट हुए।
भारत की ओर से लेफ्ट ऑर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा और आर अश्विन ने 4-4 विकेट झटके जबकि एक सफलता तेज गेंदबाज वरुण आरोन के हाथ लगी।