बारिश ने बंगलुरू टेस्ट में कराई फजीहत, मैच ड्रॉ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन गीली आउटफील्ड के चलते मैच ड्रॉ पर घोषित हुआ। मैच केवल एक ही दिन हो पाया। जिसमें अफ्रीकी टीम के 214 रनों के जवाब में भारत ने बिना कोई नुकसान के 80 रन बनाए थे। कुल 80 ओवर का मैच हो सका।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
बंगलुरू टेस्ट में लगातार बारिश के चलते पहले दिन भी 10 ओवर कम फेंके गए। जबकि इसके बाद लगातार तीन दिन बारिश के चलते मैच बाधित रहा। मंगलवार रात को बारिश थमी लेकिन पिछले दिनों से लगातार बारिश के कारण मैदान की आउटफील्ड गीली हो चुकी थी।
बुधवार को मैच के आखिरी दिन अंपायरों ने सुबह 10 बजे मैदान का निरीक्षण किया। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आखिरी निरीक्षण डेढ़ घंटे बाद 11:30 पर लिया गया। जिसके बाद मैच ड्रॉ पर सहमति ली गई। इस दौरान दोनों टीमों के कप्तान हाशिम अमला और विराट कोहली भी मौजूद थे।
ये रहा बंगलुरू टेस्ट के पहले दिन का हाल
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में इससे पहले टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए 80 रन बना लिए है। इससे पहले टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों के स्कोर पर समेट लिया था।
अपना सौवां टेस्ट मैच खेल रहे एबी डीविलियर्स ने 85 रनों की शानदार पारी खेली। अफ्रीकी टीम 4 मैचों की सीरीज में पहली बार 200 के पार पहुंचने में सफल रही।
भारत की ओर से लेफ्ट ऑर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा और आर अश्विन ने 4-4 विकेट झटके जबकि एक सफलता तेज गेंदबाज वरुण आरोन के हाथ लगी। मुरली विजय (28) और शिखर धवन (45) नाबाद हैं।