फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india vs england, 5th test, first test.

148 रन पर सिमटा भारत, इंग्लैंड की सधी शुरुआत

Sat, 16 Aug 2014 08:08 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 16 Aug 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
LIVE: india vs england, 5th test, first test.

ओवल में टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में भारत को जब पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला तो लगा कि बल्लेबाज इस बार अपनी पिछली असफलता से उबरते हुए टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाएंगे, लेकिन इस बार भी शीर्ष क्रम बुरी तरह से नाकाम रहा। बल्लेबाजों की नाकामी ने टीम इंडिया को मैच के पहले ही दिन बैकफुट पर डाल दिया।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


भारत की पहली पारी को 148 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 60 रन बना लिए थे। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान एलिस्टर कुक ने 24 और सैम रॉबसन ने 33 रन बनाकर टीम को सधी शुरुआत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मैनचेस्टर की तरह ओवल में भी भारत की शुरुआत बहुत ही खराब रही और महज 36 रन पर टीम ने अपने शीर्ष क्रम के 5 विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके कप्तान धोनी (82 रन, 140 गेंद, 15 चौके और 1 छक्का) 10वें विकेट के लिए इशांत शर्मा (7 रन, 42 गेंद) के साथ 58 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम की लाज कुछ हद तक बचाने में कामयाब रहे। भारत की पहली पारी 148 रन बनाकर आउट हो गई।

इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि क्रिस जोर्डन और क्रिस वोग्स को 3-3 सफलता मिली। धोनी का विकेट ब्रॉड ने ही झटका।

इंग्लैंड टीम ने इस मैच के लिए अपनी पिछली एकादश में एक भी बदलाव नहीं किया, जबकि कप्तान धोनी ने अपने पिछले एकादश में 2 बदलाव किए। आलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह स्टुअर्ट बिन्नी को और तेज गेंदबाज पंकज सिंह की जगह इशांत शर्मा की वापसी हुई।

इससे पहले गीली आउटफील्ड के कारण टॉस तय समय से नहीं हो सका था। 30 साल बाद दोनों टीमें इंग्लैंड में पहली बार 5 मैचों की सीरीज खेल रही हैं जिसमें इंग्लैंड 2-1 से आगे बना हुआ है।

गंभीर और रहाणे खाता भी नहीं खोल सके

LIVE: india vs england, 5th test, first test.
पहले बल्‍लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत को शुरुआती ओवर में ही झटका लग गया। जेम्स एंडरसन की चौथी ही गेंद पर गौतम गंभीर विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों लपके गए। वह खाता भी नहीं खोल सके थे।

इसके बाद ओपनर मुरली विजय का साथ देने चेतेश्वर पुजारा (4) क्रीज पर आए लेकिन छठे ओवर में वह भी चलते बने। स्टुअर्ट ब्रॉड ने पुजारा को बोल्ड कर चलता किया। फिर पिछले चारों मैच में असफल रहे विराट कोहली ने कुछ देर क्रीज पर बिताए जरूर लेकिन वह भी ज्यादा देर तक ‌क्रीज पर टिके नहीं रह सके।

14वें ओवर में क्रिस जोर्डन की एक गेंद पर कोहली पगबाधा हो गए। कोहली सिर्फ 6 रन बना सके थे। इसके बाद अजिंक्य रहाणे को जोर्डन ने अपनी ही गेंद पर कॉटएंडबोल्ड कर भारत को चौथा झटका दे दिया।

भारत के स्कोरबोर्ड पर इस समय स्कोर हुआ था 28 रन पर 4 विकेट।

धोनी ने इशांत संग टीम की बचाई 'लाज'

LIVE: india vs england, 5th test, first test.
झटकों के बीच ओपनर मुरली विजय ने अपना विकेट बचाकर रखा था और उनसे उम्मीद थी कि वह एक छोर बचाते हुए भारत को सं‌कट से बाहर निकालने में सफल हो जाएंगे, लेकिन लंच से पहले वह 64 गेंदों में 18 रन बनाकर क्रिस वोग्स की गेंद पर स्लिप में लपके गए।

लंच से पहले महज 36 रन पर अपने 5 विकेट गंवाकर भारत संघर्ष कर रहा था। लेकिन लंच के बाद लौटने पर भारत ने स्टुअर्ट बिन्‍नी (5), आर अश्विन (13), भुवनेश्वर कुमार (5) और वरुण आरोन (1) भी कुछ खास नहीं कर सके।

एक छोर पर टिके कप्तान मह‌ेंद्र सिंह धोनी ने अर्धशतक लगाते हुए टीम का स्‍कोर सौ के पार पहुंचा दिया। धोनी ने 10वें विकेट के लिए इशांत शर्मा के साथ भारतीय पारी की सबसे बड़ी साझेदारी की।

भारत को 43 साल बाद पहली जीत का इंतजार

LIVE: india vs england, 5th test, first test.
लगातार दो टेस्ट हारने वाली टीम इंडिया के लिए ओवल में भी जीत हासिल करना आसान नहीं होगा।

भारत पिछले 43 वर्षों से इस मैदान पर जीत हासिल नहीं कर सका है हालांकि इस बीच यहां पर टीम इंडिया 5 मैच ड्रॉ कराने में सफल रही है।

2011 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान मेजबान टीम ने धोनी की टीम को एक पारी और 8 रन से हराया था, जबकि उससे पहले भारत ने ओवल में 2007, 2002, 1990, 1982 और 1979 में मैच ड्रॉ खेले थे जबकि 1971 में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से पराजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed