फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india Vs Australia, third Test, second Day.

दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत के 108 रन

Sat, 27 Dec 2014 12:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 27 Dec 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
LIVE: india Vs Australia, third Test, second Day.
मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन एक छोर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ और दूसरे छोर पर उसके पुछल्ले बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया। हालांकि दिन का खेल खत्म होने तक मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया के लिए उम्मीदें कायम रखी हैं।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मुरली विजय (55) और चेतेश्वर पुजारा (25) खेल रहे हैं। इससे पहले शुरुआती विकेट के लिए मुरली ने शिखर धवन (28) 55 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को रेयान हैरिस ने तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए थे। क्रीज पर मुरली विजय (55) और चेतेश्वर पुजारा (25) खेल रहे थे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

इससे पूर्व टी-ब्रेक से पहले ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 530 रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 192 रन बनाए। साथ ही उन्होंने रेयान हैरिस (74) के साथ आठवें विकेट के लिए 106 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई। स्मिथ ने सीरीज में आज चौथा शतक लगाया लेकिन अपने दोहरे शतक से 8 रन दूर रह गए।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 4 विकेट झटके। जबकि तेज गेंदबाज उमेश यादव और फिरकी गेंदबाज आर अश्विन को 3-3 सफलता हासिल हुई।

4 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ऑस्ट्रेलिया से 0-2 से पिछड़ा हुआ है। सीरीज बचाने के लिए उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

सीरीज में स्मिथ का चौथा शतक, दोहरे शतक से चूका यह बल्‍लेबाज

LIVE: india Vs Australia, third Test, second Day.
ऑस्ट्रेलिया ने अपने कल के स्कोर 5 विकेट पर 259 रन से आगे खेलना शुरू किया। कल के नाबाद बल्‍लेबाज कप्तान स्टीवन स्मिथ और ब्रैड हैडिन ने पहले अर्धशतकीय फिर शतकीय साझेदारी करते हुए टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया। सीरीज में अब तक नाकाम रहे हैडिन ने यहां अपनी फिफ्टी लगाई। हालांकि वह जल्द ही 55 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद शमी की गेंद पर विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच आउट हो गए।

उनके जाने के बाद स्मि‌थ का साथ देने क्रीज पर मिचेल जॉनसन (28) आए और दोनों ने एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों को खूब छकाया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 50 रनों क‌ी साझेदारी की। इस साझेदारी को आर आश्विन ने धोनी से बल्‍लेबाज जॉनसन को स्टंप आउट कराकर तोड़ा। लंच तक कंगारू टीम का स्कोर 7 विकेट पर 389 रन था।

जॉनसन आसानी से आउट हो गए तो चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर रहे रेयान हैरिस ने बल्‍ले से खूब रन बनाते हुए गेंदबाजों को परेशान करने का क्रम जारी रखा। उन्होंने ‌कप्तान के साथ आठवें विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान हैरिस ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। अश्विन ने हैरिस को 74 रन के स्कोर पर एलबीडब्‍ल्‍यू कराया।

बेहतर ‌स्थिति में पहुंचने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों को जल्दी से आउट नहीं कर पाने का खामियाजा भारत ने भुगता और टीम ने 500 से ज्यादा का स्कोर कर दिया। नौंवें नंबर पर ‌स्मिथ ने नाथन ल्‍योन (11) के साथ भी 48 रनों की बड़ी साझेदारी कर डाली। मोहम्मद शमी ने ल्योन को आउट कर भारत को नौंवी सफलता दिलाई।   

दूसरे छोर पर टिके स्मिथ को जल्दी से आउट कर पाने में भारतीय गेंदबाज फिर नाकाम रहे। गेंदबाजों की नाकामी का फायदा उठाते हुए उन्होंने सीरीज में चौथा और अपने करियर का 11वां शतक ठोक ‌दिया। दोहरे शतक के करीब पहुंचने के बाद भी वह अपने दोहरे शतक की परवाह किए बगैर टी-ब्रेक तक ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते थे। लेकिन उमेश यादव ने उन्हें 192 रन पर बोल्ड कर उनके दोहरे शतक की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और ऑस्ट्रेलियाई टीम 530 रन पर आउट हो गई।

अर्धशतकीय साझेदारी के साथ टीम इंडिया की शुरुआत

LIVE: india Vs Australia, third Test, second Day.
दूसरे दिन गेंदबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया ज‌ब पारी शुरू करने उतरी तो उसका शुरुआती लक्ष्य था कि उसे अच्छी शुरुआत मिले। मुरली विजय और शिखर धवन ने सधी बल्‍लेबाजी करते हुए टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। दोनों जिस हिसाब से खेल रहे थे उससे ऐसा लग रहा था कि दोनों अपना विकेट आज बचाने में कामयाब हो जाएंगे।

लेकिन रेयान हैरिस ने ऐसा होने नहीं दिया। पहले विकेट के लिए दोनों बल्‍लेबाजों ने 55 रनों की साझेदारी की लेकिन इसके बाद हैरिस ने धवन को 28 रनों के निजी स्कोर पर स्टीवन स्मिथ के हाथों कैच आउट करा दिया। साझेदारी टूटने के बाद क्रीज पर मुरली और चेतेश्वर पुजारा की नई जोड़ी आई।

दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के 530 रन को ध्यान में रखते हुए आराम से बल्‍लेबाजी की। मुरली ने इस दौरान कुछ बढ़िया शॉट खेले, जबकि पुजारा को 12 रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर ब्रैड हैडिन के हाथों आसान जीवनदान मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed