फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Virat Kohli Hits Century, Third Day of India vs Australia Adelaide Test

कप्तान कोहली के शतक से टीम इंडिया ने दिया जवाब

Thu, 11 Dec 2014 01:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 11 Dec 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Virat Kohli Hits Century, Third Day of India vs Australia Adelaide Test
एडिलेड टेस्ट मैच के तीसरे दिन कप्तान विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के 517 रनों के जवाब में माकूल जवाब दिया है।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच का तीसरा दिन पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा जिसमें कोहली के शतक के अलावा 3 अन्य बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेली। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट पर 369 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा (33) और रिदिमान साहा (1) खेल रहे थे। रोहित शर्मा ने 11 रन बनाने के साथ ही टेस्ट करियर में अपने 500 रन पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के बनाए 7 विकेट पर 517 रन (पारी घोषित) से भारत अभी 148 रन पीछे है और उसके पास अभी 5 विकेट शेष हैं।

टेस्ट करियर में अपना शानदार सातवां शतक लगाने वाले कोहली स्टंप्स होने से 3 ओवर पहले ही आउट हो गए। उन्होंने 12 चौके की मदद से 115 रनों की पारी खेली। उनके अलावाेेे ओपनर मुरली विजय (53), चेतेश्वर पुजारा (73) और अजिंक्य रहाणे (62) ने अर्धशतक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजबान ऑस्ट्रेलिया की ओर से फिरकी गेंदबाज नाथन ल्योन और तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि एक सफलता रेयान हैरिस को मिली।

पुजारा ने खेली साल में अपनी सबसे बड़ी टेस्ट पारी

LIVE: Virat Kohli Hits Century, Third Day of India vs Australia Adelaide Test
ऑस्ट्रेलिया के अपनी पहली पारी तीसरे दिन 7 विकेट पर 517 रनों पर घोषित करने के बाद भारत ने अपनी पारी शुरू की। मुरली विजय और शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण का डटकर सामना करते हुए पारी को आगे बढ़ाया। धवन ने तेज बल्‍लेबाजी की और जल्दी से रन बनाने शुरू किए। हालांकि वह आठवें ओवर में रेयान हैरिस की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 24 गेंदों में 25 रन बनाए।

इसके बाद मुरली का साथ देने चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आए और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटके से उबारा। मुरली ने साल में चौथी बार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अपना पचासा पूरा किया। वह 53 रन (3 चौका और 2 छक्का) बनाकर मिचेल जॉनसन की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए।

111 रन पर अपना दूसरा विकेट गिरने के बाद पुजारा का साथ देने कप्‍तान विराट कोहली आए।  दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की ही साझेदारी की। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से पुजारा नाथन ल्योन की गेंद पर बोल्ड हो गए। ल्योन की जिस गेंद पर वह आउट हुए उसे उन्होंने पहले बैट से आराम से खेला लेकिन गेंद दोनों पैरों के बीच जगह बनाते हुए विकेट से जा टकराई।

फिर भी दाएं हाथ के बल्‍लेबाज पुजारा के लिए पहली पारी में ही फिफ्टी जमाना टीम इंडिया के लिए सुखद है। उनका यह साल बेहद खराब रहा है। आज उन्होंने 73 रनों की जो पारी खेली वह साल 2014 में उनकी सबसे बड़ी टेस्ट पारी है। पिछली 16 पारियों में यह उनका दूसरा अर्धशतक है।

शतक से पहले कोहली ने की रहाणे संग शतकीय साझेदारी

LIVE: Virat Kohli Hits Century, Third Day of India vs Australia Adelaide Test
चेतेश्वर पुजारा को दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से खोने के बाद क्रीज पर जमे कप्तान विराट कोहली का साथ देने अजिंक्य रहाणे बल्‍लेबाजी करने आए। दोनों ने बल्‍लेबाजी की मुफीद इस पिच पर आराम से खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया। टी तक दोनों ने कोई झटका नहीं लगने दिया और भारत का स्कोर 3 विकेट पर 223 रन था।

टी-ब्रेक के बाद लौटने पर को‌हली ने 2 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरी ओर शायद रहाणे तेजी से रन बनाने का फैसला करके आए रहाणे ने 61 गेंदों में ही अपना अर्धशतक ठोक दिया। दोनों ने बेहतरीन बल्‍लेबाजी का नजारा पेश करते हुए 151 गेंदों में शतकीय साझेदारी कर डाली। लेकिन नाथन ल्योन की गेंद पर कैच आउट होने से पहले रहाणे कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी कर चुके थे। भारत जब अपने 300 रन से 7 रन दूर था तभी रहाणे 62 रन बनाकर आउट हो गए।

रहाणे के जाने के बाद कोहली का साथ देने रोहित शर्मा आए। इस बीच कोहली ने अपने अर्धशतक को शतक में बदल दिया। यह उनके 30 मैचों के टेस्ट करियर में 7वां शतक है। यह शतक उनके लिए इस मायने में भी यादगार रहेगा क्योंकि उन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में शतक ठोक दिया। भारत ने आज बल्‍लेबाजी भी की और 89वें ओवर में ही 350 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने आज बिना खेले ह‌ी पारी घोषित की

LIVE: Virat Kohli Hits Century, Third Day of India vs Australia Adelaide Test
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के स्कोर 7 विकेट पर 517 रनों पर आज एक भी गेंद खेले बगैर ही अपनी पहली पारी घोषित कर दी। दूसरे दिन बारिश के कारण लगभग 60 ओवर का खेल बर्बाद हो गया।

मेजबान टीम की ओर से 3 बल्‍लेबाजों ने शतक लगाए। मेजबान टीम की ओर से 3 बल्‍लेबाजों ने शतक लगाए। स्टीवन स्मि‌थ 162 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा ओपनर डेविड वॉर्नर (145) और कप्तान माइकल क्लार्क (128) ने भी शतक लगाए।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और वरुण आरोन ने 2-2 विकेट झटके। जबकि अपना पहला टेस्ट खेल रहे फिरकी गेंदबाज करन शर्मा ने भी 2 विकेट ‌लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed