तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाए 462 रन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शानदार पारी खेल रहे विराट कोहली आउट हो चुके हैं। मिशेल जॉनशन ने उन्हें ब्रेड हैडिन के हाथो कैच करवा दिया। विराट 169 रन बनाकर आउट हुए।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
तीसरे दिन मैच खत्म होने तक क्रीज पर शमी(9) और इशांत शर्मा(0) बने हैं। भारत आठ विकेट खोकर 462 रन बना चुका है। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 68 रन दूर है।
विराट की पारी से संभला भारत
टी ब्रेक से पहले टीम के उपकप्तान विराट कोहली 104 रन और आजिंक्य रहाणे 111 रन बनाकर क्रीज पर जमे थे। लेकिन टी टाइम के बाद कोहली और रहाणे कंगारू गेंदबाजों पर टूट पड़े। दोनों की आतिशी पारी के आगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की एक न चली। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत की पारी को संभाला।
लेकिन 147 रन के स्कोर पर रहाणे को जोस हेजलवुड ने एल्बीडब्ल्यू कर लिया। रहाणे ने कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 262 रनों की साझेदारी निभाई। रहाणे के बाद विराट का साथ निभाने नवोदित बल्लेबाज लोकेश राहुल आए। लेकिन वे सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। हेजलवुड ने उनका विकेट लिया।
इसी ओवर में एक गेंद पर राहुल को जीवनदान भी मिला था। इस गेंद में उनका एक कैच छूट गया था लेकिन किस्मत से दूसरी बार उनका साथ नहीं दिया। उसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर पहुंचे। लेकिन वे भी 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। रियान हैरिस की गेंद पर धोनी का कैच ब्रेड हैडिन ने लपका।
धोनी के आउट होने के बाद आर अश्विन आए। अश्विन बिना खाता खोले ही आउट हो गए। हैरिस ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। अश्विन के आउट होने के बाद मोहम्मद शमी पहुंचे। दिन का मैच्ा खत्म होने से ठीक पहले विराट(169) शॉट लगाने के चक्कर में विकेट के पीछे हैडिन को कैच्ा थमा बैठे। मिशेल जॉनसन ने उनका विकेट लिया।
शुरूआत में लगे तगड़े झटके
तीसरे दिन की शुरूआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय दोनों क्रीज पर जमा थे। लेकिन तीसरे दिन की शुरूआत में ही पुजारा आउट हो गए। रियान हैरिस ने उनका विकेट लिया।
आउट होने के वक्त पुजारा 25 रन बनाकर खेल रहे थे। विकेटकीपर ब्रेड हैडिन ने पुजारा का कैच लपका। इस वक्त भारत का स्कोर 108 था। पुजारा और मुरली विजय के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी रही।
उसके बाद टीम के उपकप्तान विराट कोहली ने मुरली विजय का साथ निभाया। लेकिन दोनों के बीच साझेदारी ज्यादा नहीं चली। जब टीम का स्कोर 147 था, मुरली विजय शेन वॉटसन की गेंद पर शॉन मार्श को कैच थमा बैठे। उन्होंने 68 रन बनाए। कोहली के साथ उनकी साझेदारी 39 रनों की रही।
विराट- रहाणे ने खेली शानदार पारी
लंच से पहले भारत अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा चुका था और कंगारू गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर हावी दिख रहे थे। लेकिन सीरीज की शुरूआत से ही अच्छी फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने एक बार फिर टीम को संकट से उबारा।
भारत का पलड़ा मजबूत करने में उनका साथ आजिक्ंस रहाणे ने बखूबी निभाया। रहाणे और कोहली ने धैर्य के साथ खेलते हुए अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी की।
रहाणें ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सीरीज का पहला शतक लगाया। इसके कुछ देर बाद कोहली ने भी शतक लगाकर अपनी टीम को एक और तोहफा दे दिया। सीरीज में यह उनका अपना तीसरा शतक है।
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 530 रन
भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 विकेट झटके, जबकि उमेश यादव और आर अश्विन को 3-3 सफलता मिली।