वर्ल्ड कप से पहले भारत ने जीत ही लिया मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवंबर में ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने वाली टीम इंडिया ने इस सरजमीं पर जीत का स्वाद ढाई महीने से ज्यादा लंबे इंतजार के बाद चख ही लिया। हालांकि उसकी यह एक कमजोर अफगानिस्तान टीम के खिलाफ ही रही। लेकिन वर्ल्ड कप से ठीक पहले वॉर्मअप में जीत से हार हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा सकता है।
भारतीय बल्लेबाजी आज कुछ हद तक कामयाब रही लेकिन गेंदबाजों ने टीम को निराश किया। गेंदबाज अनुभवहीन अफगानिस्तान टीम को 50 ओवर में ऑलआउट भी नहीं कर सके। अफगान टीम 365 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट प 211 रन ही बना सकी जिससे टीम इंडिया ने यह मैच 153 रनों से जीत लिया।
भारत की ओर से रवींद्र जडेजा और मोहित शर्मा ने 2-2 विकेट झटके, जबकि 3 गेंदबाजों को एक-एक सफलता मिली। भारत पहले वॉर्मअप मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। अफगानिस्तान की ओर से नवरोज मंगल ने सर्वाधिक 60 रनों का योगदान दिया।
इससे पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पिछले वनडे मैचों के बाद पहली मर्तबा पूरे 50 ओवर खेले और 5 विकेट खोकर 364 रन बनाए। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 150 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अंजिक्य रहाणे और सुरेश रैना ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
रोहित ने बचाई टीम इंडिया की लाज
तीसरे ओवर में शिखर धवन (4) अफगानिस्तान के तेत गेंदबाज हामिद हसन की गेंद पर बोल्ड हुए। उनके बाद क्रीज पर पहुंचे विराट कोहली इस मैच में भी फ्लॉप रहे। कोहली (5) दौलत जदरान की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हुए।
हालांकि दूसरी छोर से टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पारी को संभाले रखा। कोहली के आउट होने के बाद रोहित का साथ निभाने सुरेश रैना पहुंचे।
छक्का लगाकर रोहित ने पूरे किए 100 रन
सुरेश रैना के साथ रोहित शर्मा ने बेहतरीन खेल का परिचय दिया। दोंनो ने मैदान के चारो ओर चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। इस बीच रोहित ने पहले फिफ्टी पूरी की। उसके बाद छक्के लगाकर शानदार शतक ठोका।
रोहित के साथ खेल रहे सुरेश रैना ने भी शानदार अर्धशतक जमाया। रैना और रोहित के बीच चौथे विकेट के लिए158 रनों की साझेदारी हुई। भारत को तीसरा झटका रैना (75) के रुप में लगा। वह 29वें ओवर में रन आउट हुए।
रैना के बाद रोहित का साथ निभाने अजिंक्य रहाणे पहुंचे। रहाणे ने रोहित का साथ बखूबी निभाया। दोनों ने टीम को एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया। इस बीच रोहित ने अपने 150 रन पूरे किए। 150 रन पूरे करने के तुरंत बाद रोहित कैच आउट हुए। उनका विकेट मोहम्मद नबी ने लिया।
रोहित ने शानदार पारी के साथ टीम को एक अच्छे स्कोर की ओर पहुंचा दिया था। वह 40वें ओवर में आउट हुए। उसके बाद क्रीज पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे। लेकिन वह पिछले बार की तरह इस बार भी बल्ले से चमक नहीं दिखा पाए और 10 रन के निजी स्कोर पर शपूर जदरान का शिकार हुए।
क्रीज पर आखिर तक टीम इंडिया के बल्लेबाज रहाणे (88) और रविंद्र जडेजा (11) नॉट आउट रहे।
जवाब में अफगानिस्तान ने बनाए 211 रन
भारत के 364 रनों का पीछा करते हुए अफगानिस्तान टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया को पहली सफलता उमेश यादव ने दिलाई। टीम को दूसरा ब्रेक थ्रू रवींद्र जडेजा ने दिलाया।
तीसरे विकेट के लिए अफगान बल्लेबाजों ने 60 रन की साझेदारी निभाई। तीसरे विकेट के लिए अफगान बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया। अफगान बल्लेबाजो ने भी मैदान के चारों ओर छक्के और चौकों की बरसात की।
लंबे इंतजार के बाद भारत को तीसरी सफलता मोहित शर्मा ने 35वें ओवर में दिलाई। अफगान टीम में सबसे ज्यादा रन नरोज मंगल (60) ने बनाए। तीसरा विकेट गिरने के बाद 17 रनों के भीतर अफगान टीम के तीन और बल्लेबाजों ने पवेलियन की राह पकड़ी। उसके बाद सुरेश रैना ने एक रन आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। भारत को आखिरी और आठवीं सफलता जडेजा ने दिलाई।