फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india a vs bangladesh a, second day

आखिरी दिन भारत को जीत के लिए महज 8 विकेट की जरुरत

Tue, 29 Sep 2015 09:00 AM IST
Updated Tue, 29 Sep 2015 09:00 AM IST
विज्ञापन
LIVE: india a vs bangladesh a, second day

भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच चल रहे गैर आधिकारिक मैच के दूसरे दिन भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। पहली पारी में बांग्लादेश के 228 रनों के जवाब में भारत ने पहली पारी में 5 विकेट पर 411 रन बनाए और पारी घोषित की।

विज्ञापन

मैच के बीच आई बारिश से मैच काफी देर प्रभावित रहा। लंच से पहले और फिर टी ब्रेक के बाद भी काफी देर मैच नहीं हुआ।

विज्ञापन

हालांकि जब-जब मैदान में भारतीय बल्लेबाजों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिला, उसे भुनाया। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने 150 रनों की शानदार पारी खेली। धवन के अलावा विज शंकर ने नाबाद 86 रनों की पारी खेली। करुण अय्यर (77)ने फिफ्टी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 2 विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मोमिनुल हक (7) और लिटो्न दास (1) नाबाद हैं।


भारत के विशाल लक्ष्य के जवाब में दूसरी पारी खेलनी उतरी बांग्लादेश की टीम दूसरे दिन 11 ओवर ही खेल सकी। लेकिन टीम ने अपने दो अहम विकेट गंवा दिए। एक बार फिर सलामी बल्लेबाज अनामुल हक बिना खाता खोले आउट हुए। जबकि टीम ने दूसरा विकेट सौम्य सरकार (19) के रुप में गंवाया।

बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर हावी रहे भारतीय गेंदबाज

LIVE: india a vs bangladesh a, second day

इससे पहले शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जो टीम के हित में रहा।


दूसरे ओवर में ही वरुण एरॉन ने सौम्य सरकार को बिना खाता खोले आउट किया। दूसरे सलामी बल्लेबाज अनामुल हक ‌भी खाता नहीं खोल सके। वह ईश्वर पांडे का शिकार हुए।


भारतीय गेंदबाजों का जलवा इस कदर रहा कि मेहमान टीम के 8 बल्लेबाजों ने कुल 6 रन बनाए। टीम के 6 बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके।


हालांकि मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेशी बल्लेबाज शबीर रहमान (नाबाद 122) ने एक छक्का और 23 चौके लगाकर शतक जमाया और वह कुछ देर भारतीय गेंदबाजों को को परेशान करने में कामयाब रहे। लेकिन दूसरी छोर पर बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर रहमान का साथ नहीं दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed