फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE ind vs ban india vs bangladesh 1st t20i live updates at delhi

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, टीम इंडिया को पहली बार दी टी-20 में करारी शिकस्त

Mon, 04 Nov 2019 08:41 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 04 Nov 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
LIVE ind vs ban india vs bangladesh 1st t20i live updates at delhi
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

मुशफिकुर रहीम (60*) और सौम्या सरकार (39) की शानदार पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने पहले टी-20 मुकाबले में भारत को सात विकेट से करारी शिकस्त दी है। इसके साथ ही बांग्लादेश ने टी-20 में भारत के खिलाफ इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने तीन गेंदें शेष रहते ही 154 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। बता दें कि टी-20 में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की यह पहली जीत है।
विज्ञापन


इससे पहले बांग्लादेश ने टी-20 में भारत को कभी नहीं हरा पाया था। इससे पहले दोनों देशों के बीच खेले गए आठ मुकाबलों में सभी में उसके हिस्से में हार आई थी। दोनों टीमों के बीच यह नौवां मुकाबला था, जिसमें बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की।इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में शानदार पारी के लिए मुशफिकुर रहीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 43 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, भारत की तरफ से दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल और खलील अहमद ने संयुक्त रूप से एक-एक विकेट लिए।

भारत के 149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की पांचवीं गेद पर राहुल चाहर ने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास (07) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए डेब्यू बल्लेबाज मोहम्मद नईम ने सौम्या सरकार का साथ देते हुए बांग्लादेश के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। मगर 7.5 ओवर में युजवेंद्र चहल ने मोहम्मद नईम (26) को धवन के हाथों कैच आउट कराया और बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। दूसरे विकेट के लिए सरकार और नईम के बीच 46 रन की साझेदारी हुई। 

16.6 ओवर में बांग्लादेश को सौम्या सरकार के रूप में बड़ा झटका लगा। तेज गेंदबाज खलील अहमद ने सरकार को क्लीन बोल्ड कर दिया। सरकार ने 35 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन की शानदार पारी खेली। 
 

भारत की पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनकर रही। धमाकेदार शुरुआत करने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा। वह केवल नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर शफीउल इस्लाम ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता किया।

इसके बाद सातवें ओवर में भारत को केएल राहुल के रूप में दूसरा झटका लगा। ओवर की तीसरी गेंद पर अनीमुल इस्लाम ने राहुल (15) को कप्तान महमूदुल्लाह के हाथों कैच आउट कराया और अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। दूसरे विकेट के लिए राहुल और धवन के बीच 26 रन की साझेदारी हुई। 

10.2 ओवर में बांग्लादेश की टीम को श्रेयस अय्यर (22) के रूप मं तीसरी सफलता मिली। अनीमुल इस्लाम ने अय्यर को डेब्यू खिलाड़ी मोहम्मद नईम के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। तीसरे विकेट के लिए धवन और अय्यर के बीच 34 रन का साझेदारी हुई। 

इसके बाद शिखर धवन के रूप में भारत का सबसे बड़ा विकेट गिरा। वह 14.5 ओवर में रनआउट हो गए। धवन ने 42 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाए। इसके अलावा डेब्यू ऑलराउंडर शिवम दुबे एक रन बनाकर चलते बने। अफीफ हुसैन ने उन्हें अपना शिकार बनाया। वहीं, ऋषभ पंत ने 27 रन का योगदान दिया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर (14*) और क्रुणाल पांड्या (15*) रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, बांग्लादेश की तरफ से शफीउल इस्लाम और अनीमुल इस्लाम ने दो-दो, जबकि अफीफ हुसैन ने एक विकेट चटकाए।

इससे पहले बांग्लादेश कप्तान महमुदुल्लाह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से ऑलराउंडर शिवम दुबे तो वहीं बांग्लादेश की तरफ से मोहम्म्द नईम को डेब्यू करने का मौका मिला है। 

टीमें इस प्रकार हैंः

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, खलील अहमद।

बांग्लादेश : लिटन दास, सौम्या सरकार, मोहम्मद नईम, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह (कप्तान), अफिफ हुसैन, मोसद्देक हुसैन, शफीउल इस्लाम, अनीमुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, अल-अमीन हुसैन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed