फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Delhi Daredevils vs Kolkata Knight Riders, ipl 8

पीयूष के 'चौके' में उलझी दिल्ली, आईपीएल-8 में मिली सातवीं हार

Fri, 08 May 2015 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 May 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Delhi Daredevils vs Kolkata Knight Riders, ipl 8

आईपीएल-8 के 42वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के फिरकी गेंदबाज पीयूष चावला के 'चौके' के आगे दिल्ली डेयरडेविल्स टीम एकदम से असहाय नजर आई और उसे टूर्नामेंट में सातवीं हार का मुंह देखना पड़ा। जबकि कोलकाता की टूर्नामेंट में यह छठी जीत है।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन


कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए मुकाबले में 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बना ही सकी। दिल्ली को पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी मिली लेकिन इसके बाद पीयूष ने एक के बाद एक करके 4 विकेट झटक लिए जो दिल्ली को भारी पड़ गई। दिल्ली ने यह मैच 13 रन से गंवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। उसकी ओर से यूसुफ पठान ने सबसे ज्यादा 42 रनों (24 गेंद, 3 चौका और 3 छक्का) का योगदान दिया। ओपनर रॉबिन उथप्पा ने 32 रनों की पारी खेली। दिल्ली के लिए इमरान ताहिर ने 2 और 4 गेंदबाजों ने एक-एक विकेट झटके। अंतिम ओवर में जोहान बोथा (17 रन, 5 गेंद) ने लगातार 4 चौके लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

इस जीत के साथ ही गत चैंपियन कोलकाता की टीम 11 मैचों में छठी जीत के साथ 13 अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं दिल्ली की 11 मैचों से यह सातवीं हार है और सातवें पायदान पर बनी हुई है।

सधी शुरुआत के बाद KKR के 14वें ओवर में बने 100 रन

LIVE: Delhi Daredevils vs Kolkata Knight Riders, ipl 8

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स को सलामी जोड़ी रॉबिन उथप्पा और कप्तान गौतम गंभीर ने सधी शुरुआत दिलाई। दोनों ने आराम से खेलते हुए पारी को 38 रन तक पहुंचाया।


लेकिन पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर जहीर खान ने गंभीर को 12 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद मनीष पांडे उथप्पा का साथ देने क्रीज पर आए, लेकिन स्कोरबोर्ड पर अभी टीम के खाते में 63 रन ही जुड़े थे कि उथप्पा अमित मिश्रा की फिरकी के शिकार हो गए। पगबाधा आउट होने से पहले उन्होंने 32 रन बनाए।

युसूफ पठान और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाजों के होने के बावजूद पीयूष चावला को ऊपरी क्रम में भेजा गया। इस बीच युवराज सिंह ने मनीष को 22 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।

सधी शुरुआत के बाद कोलकाता की टीम को अपने सौ रन पूरे करने में 14 ओवर यानी 82 गेंद लग गए। ऊपरी ‌क्रम में भेजे गए पीयूष कोई कमाल नहीं दिखा पाए और 19 गेंदों में 22 रन बनाकर एल्बी मोर्कल के शिकार बन गए। आंद्रे रसेल भी टीम को ज्यादा योगदान नहीं दे सके और 5 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें इमरान ताहिर ने अपना शिकार बनाया।

पीयूष के 'चौके' ने दिल्ली को उम्मीद पर पानी डाला

LIVE: Delhi Daredevils vs Kolkata Knight Riders, ipl 8

कोलकाता से मिले 172 रनों के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली डेयरडेविल्स को बेहद शानदार शुरुआत मिली। श्रेयस अय्यर और मनोज तिवारी ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 10 ओवर के अंदर 63 रनों की साझेदारी की। 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर पीयूष चावला ने तिवारी को कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ दिया। तिवारी 25 रन बनाकर वापस लौटे।

श्रेयस का साथ देने कप्तान जेपी डुमिनी क्रीज पर आए लेकिन अगले ही ओवर में श्रेयस ब्रॉड हॉग की फ्लाइट होती गेंद को खेलने से चूक गए और बोल्ड हो गए। वह 35 गेंदों में 40 रन बनाकर वापस लौटे। दोहरे झटके के बावजूद दिल्ली अभी भी मैच में बनी हुई थी। दिल्ली को अगले 9 ओवर में जीत के लिए 101 रन और बनाने थे।

लेकिन 14वें ओवर में पीयूष ने दिल्ली को 4 गेंदों के अंदर दोहरा झटका दे दिया जिससे टीम बैकफुट पर चली गई। ओवर की दूसरी गेंद पर पीयूष ने केदार जाधव (10) को जोहान बोथा के हाथों कैच आउट कराया। फिर उनकी जगह क्रीज पर आए युवराज सिंह को खाता खोले बगैर ही कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया।

अब टीम को अपने कप्तान डुमिनी पर काफी भरोसा था लेकिन वह भी 16वें ओवर में आउट हो गए और टीम को मझंधार में छोड़ गए। पीयूष ने डुमिनी को मैच में अपना चौथा शिकार बनाते हुए वापस भेज दिया। इस फिरकी गेंदबाज ने सुनील नारायन की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए 4 ओवर के अपने स्पेल में 32 रन देकर 4 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed