दिल्ली ने दिखाया डेयर, चेन्नई सुपरकिंग्स को धोया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-8 के 49वें मुकाबले में प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स ने नंबर वन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को 21 गेंद रहते हरा दिया। चेन्नई के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 119 रनों के जवाब में दिल्ली ने मात्र 16 ओवर में 6 विकेट रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
चेन्नई के कम मुश्किल लक्ष्य को भेदने के इरादे से उतरी दिल्ली शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। चेन्नई के गेंदबाजों ने दिल्ली को दो झटके क्विंटन डी कॉक (3) और कप्तान जेपी डुमिनी (6) के रुप में दिए। हालांकि दो विकेट गिरने के बाद युवराज और श्रेयस अय्यर ने टीम की कमान संभाली। दोनों ने पहले लय हासिल की फिर चेन्नई के गेंदबाजों पर हावी हो गए।
इस बीच चेन्नई की ओर से दोनों बल्लेबाजों को दो जीवनदान मिले। पहले श्रेयस का कैच मोहित शर्मा ने टपकाया फिर युवी का कैच खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी छोड़ बैठे। इस बीच श्रेयस (नाबाद 70) ने 13वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी की। वहीं अगले ओवर में युवराज सिंह (32) के रुप में दिल्ली को तीसरा झटका लगा। युवी ने अपनी इस पारी में 1 छक्का और 4 चौके लगाए।
युवराज के आउट होने के बाद एल्बी मोर्कल ने श्रेयस के साथ टीम को जीत की ओर बढ़ाना शुरू किया। आखिर में जीत के करीब पहुंचते ही छक्का लगाकर जीत की ख्वाब लिए मोर्कल 8 रन बनाकर आउट हुए।
दिल्ली ने चेन्नई के बल्लेबाजों का निकाला पसीना
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई पर दिल्ली के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाना शुरू किया। पहला ओवर मेडिल फेंकने के साथ दिल्ली ने 9वीं गेंद पर चेन्नई को पहला रन लेने का मौका दिया। दूसरे ओवर में भी चेन्नई एक रन ही बना सकी। बेहद धीमी शुरुआत के बीच चेन्नई की पहली बाउंड्री 15वीं गेंद पर आई। वहीं ड्वेन स्मिथ ने अपना खाता 12वीं गेंद पर चौके के साथ खोला। इस धीमी रफ्तार के बीच चेन्नई को पहला झटका तूफानी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम
के रुप में लगा। मैकुलम ने 20 गेंदों में 11 रन बनाए। 9वें ओवर में एल्बी
मोर्कल ने गेंदबाजी की कमान संभालते ही ड्वेन स्मिथ को भी चलता किया।
स्मिथ ने 24 गेंदों में 18 रन बनाए। लेकिन 10वें ओवर में रैना (11) भी चलते बने। अंकतालिका में नंबर वन की टीम चेन्नई नंबर सात की टीम दिल्ली के खिलाफ 10 ओवरों में 3 महत्वपूर्ण विकेट खोकर सिर्फ 46 रन ही बना सकी। 11वें ओवर में प्लेसिस ने चौका लगाकर टीम का स्कोर पचास के पार किया। संकट
में आई टीम को उबारने के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेसिस के साथ
मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 15वें ओवर तक बाउंड्री कम और क्रीज पर
दौड़ते हुए ज्यादा रन बटोरे। दिल्ली के गेंदबाजों का दबाव चेन्नई के दोनों
बल्लेबाजों पर साफ दिखाई दे रहा था।
नतीजन 16वें ओवर में प्लेसिस (29) बोल्ड हुए। मोर्कल ने दिल्ली को चौथी सफलता दिलाई। चेन्नई की धीमी बल्लेबाजी का आलम यह रहा है कि टीम ने 18वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार किया। इसी ओवर में ड्वेन ब्रावो 8 रन बनाकर आउट हुए। टीम के ऊपरी क्रम के फ्लॉप होने के बाद आखिर में टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने के लिए खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (27) ने कमान संभाली लेकिन कामयाब नहीं रहे। और कुछ बड़े हिट लगाए लेकिन जल्दी ही छठे विकेट के रुप में वह भी अपना विकेट गंवा बैठे।