फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Live coverage and latest updates between india vs south africa second test match Day 2 Pune

दूसरे दिन का खेल खत्म, विराट के दोहरे शतक और गेंदबाजों के बूते बैकफुट पर दक्षिण अफ्रीका

Fri, 11 Oct 2019 05:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 11 Oct 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
Live coverage and latest updates between india vs south africa second test match Day 2 Pune
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पुणे में खेले जा रहे तीन टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने शिकंजा कस लिया है। शुक्रवार को मैच के दूसरे दिन कप्तान विराट कोहली के सातवें दोहरे शतक के बूते टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 5 विकेट गंवाकर 601 रन पर घोषित की। बल्लेबाजों के बाद भारतीय गेंदबाजों का दम देखने को मिला। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय पेसर्स ने महज 36 रन खर्च करते हुए तीन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया। ब्रायन (20) और बतौर नाइट वॉचमैन आए नॉर्टजे (2) नाबाद लौटे। इस तरह भारत की पहली पारी के आधार पर प्रोटियाज टीम अभी भी 565 रन पीछे हैं।

भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला

601 रन के पहाड़ से स्कोर के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी की शुरुआत बेहद खराब रही। उमेश यादव ने एडन मार्करम को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटा दिया। 33 रन के भीतर दक्षिण अफ्रीका अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। मेहमान टीम को दूसरा झटका भी उमेश यादव ने ही दिया। डीन एल्गर (6) रन बनाकर आउट हुए। टीम इस झटके से उबरी ही नहीं थी कि मोहम्मद शमी ने आते ही बावुमा (8) का काम तमाम किया।

विज्ञापन

विराट कोहली का ऐतिहासिक दोहरा शतक

Live coverage and latest updates between india vs south africa second test match Day 2 Pune
विराट कोहली - फोटो : social media

254 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया। कोहली ने अपनी नाबाद पारी में 336 गेंदों का सामना कर तीन चौके और दो छक्के मारे। ताबड़तोड़ 91 रन बनाने वाले जडेजा ने 104 गेंदों का सामना किया। जड्डू ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा मयंक अग्रवाल ने 195 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्कों की मदद से 108 रनों की पारी खेली। उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 59 और चेतेश्वर पुजारा ने 58 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कागिसो रबाडा ने तीन, केशव महाराज और सेनुरान मुथुसामी ने एक-एक विकेट लिया।

बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक

7 - विराट कोहली
5 - ब्रायन लारा
4 - सर डॉन ब्रैडमैन/ग्रीम स्मिथ/माइकल क्लार्क

इसके पहले रनमशीन विराट कोहली ने साल 2019 का पहला टेस्ट शतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2018 में पर्थ के मैदान पर अपना आखिरी शतक जमाने वाले कोहली ने 10 पारियों के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पुणे टेस्ट के दूसरे दिन शतकों का सूखा खत्म किया। यह विराट के करियर का 26वां सैकड़ा था, इस सेंचुरी के साथ ही उन्होंने हमेशा की तरह एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए।

दूसरी ओर, रहाणे 59 रन बनाकर केशव महाराज की गेंद पर विकेटकीपर डिकॉक के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने कोहली के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 178 रन की साझेदारी की। दोनों के बीच किसी भी विकेट के लिए ये 10वीं शतकीय साझेदारी थी।

पहले दिन भारत ने कुल 85.1 ओवर बल्लेबाजी की और अम्पायरों ने खराब रोशनी के कारण पहला दिन समाप्त करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने पहले दिन भारत को दमदार शुरुआत दिलाते हुए सबसे अधिक 108 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

पहले दिन भारतीय टीम की पारी

Live coverage and latest updates between india vs south africa second test match Day 2 Pune
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की ओर से पहले दिन के हीरो मयंक अग्रवाल रहे। मयंक ने 108 रन की शतकीय पारी खेली, इसी के साथ वह लगातार दो मैच में सैकड़ा जमाने वाले वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे ओपनर बन गए। आज टेस्ट मैच के पहले दिन भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। 

विशाखापट्टनम में हुए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़कर इतिहास रचने वाले रोहित शर्मा (14) को तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने निपटाया। रोहित के बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के दस्तानों में समा गई।

रोहित के आउट होने के बाद मयंक और पुजारा ने भारतीय पारी को संभाला और दोनों के बीच 138 रन की साझेदारी हो चुकी थी। टीम का स्कोर अभी 163 ही हुआ था कि एक बार फिर रबाडा का जादू चला। अपने कप्तान को पुजारा (58) का बहुमुल्य विकेट देते हुए पुजारा को उन्होंने पहली स्लिप में डुप्लेसिस के हाथों लपकवाया।

एक छोर पर टिके मयंक अग्रवाल (108) ने इस बीच अपना लगातार दूसरा शतक पूरा किया। इसके तुरंत बाद रबाडा ने उन्हें भी चलता किया। 198 के स्कोर पर लगे तीसरे झटके के बाद कप्तान कोहली ने अजिंक्य रहाणे के साथ पारी को संभाला। कप्तान विराट ने अपनी 23वीं फिफ्टी पूरी की। अजिंक्य उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं।

विज्ञापन

11वीं घरेलू सीरीज जीती तो बनेगा रिकॉर्ड

Live coverage and latest updates between india vs south africa second test match Day 2 Pune
भारतीय टेस्ट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इसके पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने ही अपनी टीम में एक-एक बदलाव किया। भारतीय टीम में तेज गेंदबाज उमेश यादव की एंट्री हुई है। हनुमा विहारी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है। दक्षिण अफ्रीका ने भी पेसर नोर्ट्जे को टीम में जगह दी है। बताते चलें कि भारतीय टीम ने विशाखापट्टनम में पहला टेस्ट 203 रन से जीता था।
 
भारतीय टीम घरेलू जमीन पर रिकॉर्ड लगातार 11वीं टेस्ट सीरीज जीतने की दहलीज पर है। टीम इंडिया ने घर में फरवरी 2013 से खेली गई सभी दस टेस्ट सीरीज जीती हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ लगातार 10-10 टेस्ट सीरीज जीतकर बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलिया ने दो बार घर में यह उपलब्धि हासिल की है। उसने नवंबर 1994 से नवंबर 2000 और जुलाई 2004 से नवंबर 2008 के बीच अपनी धरती पर लगातार 10-10 टेस्ट सीरीज जीती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed