{"_id":"34d7918d9626088658dc72c05d7d8921","slug":"live-afganistan-vs-scotland-in-world-cup-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक जंग, वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की पहली जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोमांचक जंग, वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की पहली जीत
अमर उजाला दिल्ली
Updated Thu, 26 Feb 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के डूनेडिन में वर्ल्ड कप में आज दो कमजोर टीमों स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला था जो अंत तक बेहद कांटे का रहा। पूल-बी के इस मुकाबले में आखिरकार बाजी अफगान टीम के हाथ लगी और अपने पहले ही वर्ल्ड कप में उसने इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
यह मैच भले ही दो छोटी टीमों के बीच हुआ हो लेकिन मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अफगानिस्तान एक समय 132 रन पर 8 विकेट गंवा चुका था लेकिन उसके बाद समीउल्लाह शेनवारी (96 रन, 7 चौका और 5 छक्का) ने जबर्दस्त पारी खेली और नौंवे विकेट के लिए हामीद हसन (नाबाद 15) के साथ 60 रनों की साझेदारी कर मैच को रोमांचक बना दिया। लेकिन उनके अपने शतक से महज 4 रन पहले आउट हो जाने के बाद टीम को जीत के लिए 19 गेंदों में 19 रन और बनाने थे जो अंतिम जोड़ी ने 3 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर लिया।
विज्ञापन
अफगान टीम ने 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सधी शुरुआत की और 7 ओवर में बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए थे लेकिन अगले ओवर में उसने 2 विकेट गंवा दिया। इसके बाद लगातार उसके विकेट गिरते चले गए, खासकर 85 रन के बाद। इस समय तक उसके सिर्फ 3 ही विकेट गिरे थे लेकिन 97 तक पहुंचते-पहुंचते 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
शेनवारी के अलावा ओपनर जावेद अहमदी ने 51 रनों की पारी खेली। स्कॉटलैंड की ओर से रिचि बैरिंगटन ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके।
पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद स्कॉटलैंड की पूरी टीम 50 ओवर में 210 रन बनाकर आउट हो गई। शुरुआत में स्कॉटिश टीम के विकेट 3 महज 40 रन पर गिर गए थे, इसके बाद टीम थोड़ा बहुत संभली। लेकिन स्कॉटलैंड की ओर से आठवें विकेट के लिए माजिद हक (28) और एलाडर इवंस (31) ने रनों की साझेदारी कर टीम को 200 रनों के पार पहुंचा ही दिया। उसकी ओर से मैट मैघन ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज शपूर जरदान को 4 जबकि दलवत जरदान 3 सफलता हासिल हुई।
स्कॉटलैंड का वर्ल्ड कप में यह अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इस मैच से पहले टीम का वर्ल्ड कप में सर्वाधिक स्कोर था 186 रन जो उसने 2007 के टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।
इस हार के साथ ही दूसरा वर्ल्ड कप खेल रही स्कॉटलैंड टीम का वर्ल्ड कप में पहली जीत हासिल करने का सपना टूट गया। जबकि अफगान टीम ने अपने तीसरे ही मैच में जीत हासिल कर लिया।