फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: 2nd ODI Pakistan vs Bangladesh

बांग्लादेश ने पाक को फिर हराया, कब्जाई सीरीज

Mon, 20 Apr 2015 09:23 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Apr 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
LIVE: 2nd ODI Pakistan vs Bangladesh

वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बांग्लादेश ने पाक को लगातार दूसरे वनडे में हराकर सीरीज कब्जाने के साथ ही इतिहास रच दिया। वनडे इतिहास में बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान को किसी सीरीज में लगातार 2 मैचों में हराने का कारनामा किया है।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


पाकिस्तान से मिले 240 रनों के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश ने 38.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। उसकी ओर से ओपनर तमीम इकबाल ने लगातार दूसरा शतक जमाते हुए मैच की सबसे बड़ी पारी खेली और नाबाद 116 रन (17 चौका और एक छक्का) बनाए। तमीम के अलावा मुशफिकर रहीम ने 65 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान दूसरे मैच में खराब शुरुआत के कारण्ा 6 विकेट के नुकसान पर 239 रन ही बना सका। छठे विकेट के लिए हैरिस सोहैल (44) और साद नसीम (नाबाद 77) के बीच 77 रनों की साझेदारी हुई। अपना दूसरा वनडे खेल रहे साद नसीम ने लगातार दूसरे मैच में भी अर्धशतक जमाया। अंतिम ओवरों में वहाब रियाज ने धमाकेदार पारी खेली और 40 गेंदों में नाबाद 51 रन (5 चौका और 2 छक्का) ठोंक दिए।

बांग्लादेश ने सीरीज के पहले मैच में 16 साल के लंबे इंतजार के बाद पाकिस्तान को हराया था। पाक इस सीरीज में मिस्बाह उल हक और शाहिद अफरीदी के संन्यास के बाद पहली बार वनडे सीरीज खेलने उतरी लेकिन नए कप्तान अजहर अली की अगुवाई में टीम को शर्मनाक हार मिली। 3 मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने पाक पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

सधी शुरुआत के बाद लड़खड़ाया पाक, साद ने संभाला

LIVE: 2nd ODI Pakistan vs Bangladesh

टॉस जीतकर पाक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और पहले विकेट के लिए कप्तान अजहर अली और सरफराज अहमद ने सधी शुरुआत की और टीम के स्कोर को 7 ओवर में 36 रन पर पहुंचा दिया। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान के लिए अगले कुछ ओवर अच्छे नहीं रहे।

आठवें ओवर की पहली गेंद पर तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने सरफराज को 7 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट करा दिया। पाक को शुरुआती झटका देने के बाद बांग्लादेश ने अगले ओवर में ही मोहम्मद हफीज (0) को आउट कर पाक को संकट में डाल दिया। फिर कप्तान अजहर के रूप में टीम का तीसरा विकेट गिरा जो 36 रन के निजी स्‍कोर पर आउट होने से पहले शाकिब अल हसन ने कैच आउट करा दिया।

बांग्लादेशी गेंदबाजों ने फवाद आलम (0) और मोहम्मद रिजवान (13) को जल्दी-जल्दी आउट कर पाक के शीर्ष और मध्य क्रम को उखाड़कर फेंक दिया। महज 41 रन के अंदर 5 विकेट गंवा देने से टीम पर खासा दबाव बन गया और क्रीज पर टिके बल्लेबाजों हैरिस सोहेल और साद नसीम ने बेहद धीमी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को 29वें ओवर में सौ के पार पहुंचाया। बाद में इस जोड़ी ने 77 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी भी निभाई।

खतरनाक होती इस साझेदारी को बांग्लादेशी कप्तान और तेज गेंदबाज मशरफे मुर्तजा ने सोहैल को आउट कर तोड़ा। सोहैल 44 रन बनाकर आउट हुए। वहीं अपना दूसरा वनडे खेल रहे साद नसीम ने लगातार दूसरे मैच में भी अर्धशतक जमाने के साथ ही अपनी सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी खेली। इससे पहले उन्होंने पहले वनडे में 59 रन बनाए थे। विकेटों के पतन के बीच पाक 45 ओवर में 190 रन ही बना सका था।

पाक के लिए भले ही शुरुआती 45 ओवर बहुत अच्छे नहीं रहे हों लेकिन अंतिम 5 ओवरों में साद नसीम ने वहाब रियाज के साथ तेजी से खेलते हुए 49 रन और जोड़ लिए। दोनों ने छठे विकेट के लिए अविजित 81 रनों की साझेदारी की। वहाब ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 5 चौके भी जड़े। साद 77 रन बनाकर नाबाद लौटे।

तमीम की विस्फोटक पारी और बांग्लादेश की तेज शुरुआत

LIVE: 2nd ODI Pakistan vs Bangladesh

बांग्लादेश को पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पाकिस्तान के खिलाफ पहली वनडे सीरीज जीतने के लिए दूसरे मैच में 240 रनों का लक्ष्य 50 ओवर में हासिल करना ‌था। बांग्ला पारी की शुरुआत तमीम इकबाल ने सौम्स सरकार के साथ की, दोनों ने टीम को सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 22 रन जोड़ दिए। लेकिन तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जुनैद खान ने सरकार (17) को कैच आउट कराकर उनकी आतिशी पारी का अंत किया। उन्होंने 11 गेंदों में 4 चौके लगाए थे।

इसके बाद तमीम का साथ देने महमुदुल्लाह क्रीज पर आए और दोनों ने पाक आक्रमण की बधिया उखेड़ते हुए तेजी से रन बनाए। तमीम ने महज 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी ठोंक दी। उनकी विस्फोटक अर्धशतकीय पारी की बदौलत बांग्लादेश 13.3 ओवर में 100 रन के पार पहुंच गया। लेकिन इसी स्कोर पर महमुदुल्लाह 17 रन बनाकर सईद अजमल की गेंद पर बोल्ड हो गए। अपने नए एक्‍शन के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले अजमल पहले वनडे में काफी महंगे साबित हुए और 10 ओवर में 74 रन देने के बावजूद एक भी सफलता नहीं मिली थी।

उनके जाने के बाद तमीम के साथ पारी को आगे बढ़ाने के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकर रहीम क्रीज पर आए। रहीम ने आते ही लगातार 3 गेंदों पर चौके लगाए। दोनों तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने में जुटे रहे और 28 ओवर में स्कोर को 175 के पार पहुंचा दिया।

बीच में फ्लड लाइट खराब होने के कारण मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। लेकिन मैच जब शुरू हुआ तो पहले रहीम ने अपना अर्धशतक पूरा किया, फिर ओपनर तमीम ने 36वें ओवर में चौका जमाकर शतक ठोंक दिया। वनडे सीरीज में उनका यह लगातार दूसरा शतक है। तमीम के शतक के बाद रहीम 70 गेंदों में 65 रन बनाकर राहत अली की गेंद पर कैच आउट हो गए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 22.1 ओवर में 118 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि रहीम अपना काम कर चुके थे और जब वह आउट हुए तो टीम ऐतिहासिक‌ जीत से महज 22 रन ही दूर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed