फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   liton das creates history for bangladesh becomes first batsman to get 724 point in iCC Ranking

SL vs BAN: जो मुश्फिकुर रहीम और शाकिब अल हसन नहीं कर पाए वो लिटन दास ने कर दिखाया

Mon, 06 Jun 2022 09:26 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 09:26 AM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ कमाल करने वाले लिटन दास आईसीसी रैंकिंग में 12वें स्थान पर आ गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों में दो शतक लगाए थे। 
 

विज्ञापन

विस्तार

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में कमाल करने वाले लिटन दास ने बांग्लादेश के लिए खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों में दो शतक लगाकर लिटन दास आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 12वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। उनके पास 724 अंक हैं। वो बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में यह उपल्ब्धि हासिल की है। उनसे पहले बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज टेस्ट में 724 रेटिंग प्वाइंट नहीं हासिल कर पाया था। 
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में लिटन दास बांग्लादेश के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक की मदद से 281 रन बनाए थे। हालांकि, सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था और श्रीलंका ने दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की थी। 
विज्ञापन

मुश्फिकुर ने भी किया कमाल
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने इस सीरीज में अपने 5000 टेस्ट रन पूरे किए। वो बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन बनाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में वो बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। आईसीसी रैंकिंग में उन्हें आठ स्थान का फायदा मिला है और वो 17वें स्थान पर आ गए हैं। 

मैथ्यूज और चांडीमल ने किया कमाल
श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने दो शतकों की मदद से कुल 344 रन बनाए और आईसीसी रैंकिंग में छह स्थान की छलांग के साथ वो 15वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, दूसरे टेस्ट में शतक लगाने वाले दिनेश चांडीमल को नौ स्थान का फायदा हुआ है और वो 44वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन अभी भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। स्टीम स्मिथ दूसरे, केन विलियम्सन तीसरे और जो रूट चौथे स्थान पर हैं। 

गेंदबाजों में कसून रजिता ने लगाई लंबी छलांग
गेंदबाजों में श्रीलंका के कसून रजिता ने 17 स्थान की छलांग लगाते हुए 44वां स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, असिथा फर्नांडो ने 44 स्थान की छलागं लगाकर 52वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 13 विकेट अपने नाम किए थे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस अभी भी नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं। भारत के रविचंद्रन अश्विन दूसरे और जसप्रीत बुमराह तीसरे स्थान पर हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed