फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Liton Das century helps Bangladesh to defeat Zimbabwe in 1st ODI

BAN vs ZIM: लिटन दास का शतक, बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत

Sun, 01 Mar 2020 10:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 01 Mar 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Liton Das century helps Bangladesh to defeat Zimbabwe in 1st ODI
लिटन दास - फोटो : ट्विटर

बांग्लादेश ने लिटन दास (126 रिटायर्ड हर्ट) के दूसरे वनडे शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से पहले वनडे में जिंबाब्वे को 169 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह बांग्लादेश क्रिकेट के वनडे इतिहास की रनों के अंतर मामले में अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

विज्ञापन


रविवार को खेले गए मैच में जिंबाब्वे की टीम 322 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 39.1 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। वेस्ली मधीवेरे (35), टिनोटेंडा मुतोम्बोजी (24) और रिचमंड मुतुंबामी (17) रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से मोहम्मद सैफद्दीन ने तीन और मशरफे मुर्तुजा व मेहदी हसन मिराज ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


इससे पहले बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए छह विकेट पर 321 रन बनाए। लिटन ने तमीम इकबाल (24) के साथ पहले विकेट के लिए 60 और नजमुल हुसैन (29) के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। मोहम्मद मिथुन ने 50, महमूदुल्लाह ने नाबाद 32 और सैफुद्दीन ने नाबाद 28 रन बनाए। लिटन ने 105 गेंदों की अपनी पारी में 13 चौके और दो छक्के जड़े। जिंबाब्वे के लिए क्रिस एमपोफू ने दो विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed