{"_id":"5e87dc958ebc3e6fab411f22","slug":"life-is-important-ipl-can-wait-says-chennai-super-kings-player-suresh-raina","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL के आयोजन पर बोले सुरेश रैना, जिंदगी अहम, उसे बचाने की ज्यादा जरूरत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के आयोजन पर बोले सुरेश रैना, जिंदगी अहम, उसे बचाने की ज्यादा जरूरत
Sat, 04 Apr 2020 06:32 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 04 Apr 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
सुरेश रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के इस संकट के समय में जिंदगी ज्यादा अहम है और आईपीएल इंतजार कर सकता है। रैना ने इस खतरनाक वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए 52 लाख रुपये दान दिए हैं। भारत के लिए अंतिम बार 2018 में खेलने वाले रैना से जब आईपीएल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘इस समय जिंदगी ज्यादा अहम है। आईपीएल निश्चित रूप से इंतजार कर सकता है। हमें लॉकडाउन पर सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। वर्ना हम सभी को परिणाम भुगतने होंगे। जब जिंदगी बेहतर हो जाएगी तो हम आईपीएल के बारे में सोच सकते हैं। बहुत लोगों की इस समय जान जा रही है, हमें जिंदगियां बचाने की जरूरत है।’
विज्ञापन
पत्नी की कर रहे हैं मदद:
33 वर्षीय रैना सोशल मीडिया पर घर में रहने के महत्व पर जागरूकता फैला रहे हैं। साथ ही पत्नी की मदद भी कर रहे हैं जिन्होंने पिछले हफ्ते दूसरे बेटे रियो को जन्म दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं लॉकडाउन में आराम कर रहा हूं, खाना पका रहा हूं, बच्चों के साथ समय बिता रहा हूं। क्रिकेट के अलावा भी जिंदगी में इतना कुछ करने को है। इस तरह के पल आपको यह महसूस कराते हैं। इस लॉकडाउन से लोगों को जमीन से जुड़ने की महत्ता को महसूस करना चाहिए। इस समय आपके घर और कार के आकार और आप क्या पहनते हो, इसकी तुलना में एक दिन में तीन वक्त का खाना ज्यादा अहमियत रखता है। मैं हॉस्टल के दिनों से ही खाना पकाता था। मुझे यह अच्छा लगता है। पत्नी ने पिछले हफ्ते बेटे को जन्म दिया है इसलिए घर के काम में हाथ बंटाकर खुश हूं।’
विज्ञापन
रैना का पिछला प्रतिस्पर्धी मैच पिछले साल आईपीएल फाइनल था। चेन्नई सुपरकिंग्स का यह बल्लेबाज लॉकडाउन से पहले चेन्नई में इस सत्र की तैयारियों में जुटा था।
विज्ञापन