फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Liam Livingstone scores 350 only 138 balls.

देखी है ऐसी पारी: 138 गेंद, 350 रन, 61 चौके-छक्के

Tue, 21 Apr 2015 12:18 AM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Liam Livingstone scores 350 only 138 balls.

कहते हैं क्रिकेट के मैदान में कारनामे कोई नई बात नहीं है। लेकिन जो आंकड़े अभी आप देख रहे हैं उस पारी को देखने के बाद बस यही कहा जा सकता है लाजवाब।

विज्ञापन


ये कारनामा करने वाले खिलाड़ी लंकाशायर के ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन ने वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर लिया।
विज्ञापन


नॉर्थ वेस्ट इंग्लैंड के क्लब नैंटविच की ओर से खेलते हुए लिविंगस्टोन ने महज 138 गेंदों पर धमाकेदार 350 रनों की ये पारी खेली। लिविंगस्टोन की शानदार पारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मैच में 27 छक्के और 34 चौके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 रनों से जीता मैच

Liam Livingstone scores 350 only 138 balls.

लिविंग्स्टोन ने अपने पहले 100 रन महज 47 गेंदों में 10 चौके और नौ छक्कों की मदद से पूरे किए। इसके बाद अगले पचास रन महज 20 गेंदों पर और फिर अगली 56 गेंदों पर उन्होंने 150 रन बनाकर अपना तिहरा शतक भी पूरा कर लिया।

वहीं अब तक उनकी पारी में 31 चौके और 22 छक्के लग चुके थे। इसके बाद उन्होंने करीब 15 गेंदों और खेलकर अगले 50 रन बनाए और आखिरकार 138 गेंदों पर 350 रन की शानदार पारी का अंत हुआ।

लिविंगस्टोन की इस ऐतिहासिक पारी से पहले ये रिकॉर्ड एक भारतीय निखिलेश सुरेंद्रन के नाम था। जिन्होंने हैदराबाद में हुए एक क्लब स्तर के मैच में नाबाद 334 रन बनाए थे।

लिविंगस्टोन की पारी की बदौलत नॉर्थ वेस्ट इंग्लैंड के क्लब नैंटविच ने इस में 45 ओवरों में 579 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और कैल्डी की टीम को 79 रनों पर समेटकर मुकाबला 500 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।

लिविंगस्टोन से जब उनकी पारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने कुछ खास नहीं किया। बस मेरे बल्ले में गेंद आ रही थी और नतीजा मेरे सामने था मैं बस अपना गेम खेल रहा था। हालांकि विकेट बहुत धीमा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed