{"_id":"61eafa08d8c6bf26c230d878","slug":"legends-cricket-league-indian-maharaja-wins-in-legends-league-with-the-help-of-pathan-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Legends Cricket League: पठान बंधुओं की मदद से लीजेंड्स लीग में इंडियन महाराजा की जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Legends Cricket League: पठान बंधुओं की मदद से लीजेंड्स लीग में इंडियन महाराजा की जीत
Fri, 21 Jan 2022 11:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:53 PM IST
सार
युसुफ ने 40 गेंदों पर पांच छक्कों और नौ चौकों की मदद से 80 रन बनाये जबकि कप्तान मोहम्मद कैफ ने नाबाद 42 रन की पारी खेली जिससे इंडियन महाराजा ने 176 रन का लक्ष्य पांच गेंद शेष रहते हुए ही हासिल कर दिया।
विज्ञापन
यूसुफ पठान और इरफान पठान
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
पठान बंधुओं युसुफ और इरफान के शानदार खेल से भारतीय टीम इंडियन महाराजा ने यहां लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) टी20 टूर्नामेंट में एशियन लायंस को छह विकेट से हराया।
युसुफ ने 40 गेंदों पर पांच छक्कों और नौ चौकों की मदद से 80 रन बनाये जबकि कप्तान मोहम्मद कैफ ने नाबाद 42 रन की पारी खेली जिससे इंडियन महाराजा ने 176 रन का लक्ष्य पांच गेंद शेष रहते हुए ही हासिल कर दिया। एशियाई टीम की तरफ से शोएब अख्तर ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया।
एशियन लायंस के कप्तान मिस्बाह उल हक ने युसुफ की पारी के बारे में कहा, ‘उन्होंने जिस तरह की फॉर्म दिखायी, ऐसा लगा कि वह सीधे आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) खेलकर आ रहा हो।’ महाराजा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
विज्ञापन
इरफान पठान ने अपने पहले ओवर में मोहम्मद हफीज (16) और मोहम्मद यूसुफ (एक) के विकेट निकाल दिए। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए तथा बाद में 10 गेंदों पर नाबाद 22 रन की पारी भी खेली। एशियन लायंस की तरफ से उपुल थरंगा ने 66 और मिस्बाह ने 44 रन बनाए।