{"_id":"63ac7e964ca6d86ed37fe36d","slug":"latham-williamson-s-centuries-gave-lead-to-new-zealand-pakistan-s-abrar-ahmed-took-three-wickets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs NZ: लाथम-विलियम्सन के शतकों से न्यूजीलैंड ने बढ़त बनाई, पाकिस्तान के अब्रार अहमद ने झटके तीन विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs NZ: लाथम-विलियम्सन के शतकों से न्यूजीलैंड ने बढ़त बनाई, पाकिस्तान के अब्रार अहमद ने झटके तीन विकेट
Wed, 28 Dec 2022 11:06 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:06 PM IST
सार
न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के स्कोर 165 रन पर बिना किसी नुकसान के खेलना शुरू किया। लाथम ने 191 गेदों की पारी में 10 चौके लगाए। वहीं दूसरे ओपनर डेवन कॉन्वे 176 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 92 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
केन विलियम्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ओपनर टॉम लाथम (113) और कप्तान केन विलियम्सन (नाबाद 105) के शतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बुधवार का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 440 रन बना लिए। पाकिस्तान ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की बढ़त दो रन हो गई है। स्टंप के समय विलियम्स 222 गेंदों का सामना कर 11 चौकों की मदद से 105 रन बनाकर खेल रहे थे। ईश सोढ़ी 20 गेंदों में एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के स्कोर 165 रन पर बिना किसी नुकसान के खेलना शुरू किया। लाथम ने 191 गेदों की पारी में 10 चौके लगाए। वहीं दूसरे ओपनर डेवन कॉन्वे 176 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 92 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद ने तीन और नौमन अली ने दो विकेट लिए।
केन विलियम्सन ने इस मैच में शतक लगाने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपना 25वां शतक पूरा किया। मौजूदा समय में खेल रहे खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वह संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर के नाम भी टेस्ट क्रिकेट में 25 शतक हैं। विराट कोहली, जो रूट और स्टीव स्मिथ टेस्ट में शतक लगाने के मामले में विलियम्सन से आगे हैं। स्मिथ ने 29, जो रूट ने 28 और विराट कोहली ने टेस्ट में 27 शतक लगाए हैं।