फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lata Mangeshkar pens heartfelt birthday wish for legendary cricketer Sunil Gavaskar

72 साल के हुए गावस्कर: लता ने 'लिटिल मास्टर' को कुछ इस तरह किया बर्थडे विश

Sat, 10 Jul 2021 08:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 10 Jul 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar pens heartfelt birthday wish for legendary cricketer Sunil Gavaskar
सुनील गावस्कर, लता मंगेशकर - फोटो : social media

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर शनिवार को 72 साल के हो गए हैं। इस दौरान खेल जगत से लेकर दुनियाभर के दिग्गजों ने उनके 72वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। इस क्रम में बॉलीवुड की मशहूर गायिका और भारत रत्न लता मंगेशकर ने भी उन्हें बर्थडे विश किया। लता ने ट्वीट किया, 'नमस्कार, सुनील गावस्कर का नाम क्रिकेट की दुनिया में कौन नहीं जानता। मुझे उनका क्रिकेट बहुत अच्छा लगता था। मैं हमेशा चाहती थी की वो खेलते रहें। संन्यास न लें, जैसे सचिन के बारे में भी लगता था।' उन्होंने एक और ट्वीट किया, 'सुनील गावस्कर जी बहुत हंसमुख हैं। खास बात ये है कि वो गाते भी हैं। आज उनका जन्मदिन है, मैं उनको बहुत शुभकामनाएं देती हूं। भगवान उनको हमेशा खुश रखें और वो हमेशा स्वस्थ रहें ऐसी कामना करती हूं।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बता दें कि गावस्कर ने 125 टेस्ट में 51.12 के औसत से 10122 रन बनाए हैं। इसमें 34 शतक और 45 अर्धशतक भी शामिल हैं। गावस्कर के नाम 108 वनडे में 3092 रन हैं। उन्होंने टेस्ट में अपने 10 हजार रन पाकिस्तान के खिलाफ ही 1987 के अहमदाबाद मैच में पूरे किए थे। तब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह स्कोर करने वाले गावस्कर पहले खिलाड़ी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed