फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Last Played For India in 2017, Karun Nair With Average Of 664 in Vijay Hazare Trophy Back In Selection Fray

Team India: सात साल पहले भारत के लिए खेल चुका यह बैटर फिर चयन की दौड़ में, पिछली छह पारियों में जड़ चुका 5 शतक

Mon, 13 Jan 2025 11:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Jan 2025 11:11 AM IST
सार

करुण के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुरा हुआ था और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में तिहरा शतक लगाने के बाद ड्रॉप कर दिया गया था। करुण ने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Last Played For India in 2017, Karun Nair With Average Of 664 in Vijay Hazare Trophy Back In Selection Fray
करुण नायर - फोटो : BCCI

विस्तार

'हे भगवान! कृपया मुझे एक और मौका दें।' शायद इस वाक्य के बारे में आपको अभी तक याद होगा। दिसंबर 2022 में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले करुण नायर को मौका नहीं मिलने पर उन्होंने यह पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किया था। उनका करियर तब लगभग खत्म होने पर था। ऐसे में पूरी तरह टूट चुके करुण ने यह पोस्ट किया था। इस पोस्ट के बाद करुण के लिए पिछले 12-13 महीनों में कुछ चमत्कार सा हुआ है और वह भारतीय टीम का दरवाजा फिर से खटखटाने लगे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2024/25 में उनके शानदार प्रदर्शन ने सभी को चौंक दिया है। वह इस टूर्नामेंट में पिछली छह पारियों में पांच शतक जड़ चुके हैं और पांच बार नॉटआउट रहे हैं। 
विज्ञापन

Last Played For India in 2017, Karun Nair With Average Of 664 in Vijay Hazare Trophy Back In Selection Fray
करुण नायर - फोटो : BCCI
तिहरा शतक लगाने के बाद ड्रॉप हुए थे करुण
करुण के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुरा हुआ था और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में तिहरा शतक लगाने के बाद ड्रॉप कर दिया गया था। करुण ने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रन बनाए थे। हालांकि, इसके बाद वह तीन टेस्ट और खेले और चार पारियों में 54 रन बनाए। हालांकि, चयनकर्ताओं ने उन्हें फिर कभी भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं दिया। पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत करते रहे और किस्मत अब उनके साथ खड़ा है। विजय हजारे में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति के सामने दावेदारी पेश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Last Played For India in 2017, Karun Nair With Average Of 664 in Vijay Hazare Trophy Back In Selection Fray
करुण नायर - फोटो : BCCI
विजय हजारे ट्रॉफी में करुण की शानदार बैटिंग
विजय हजारे ट्रॉफी में करुण के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत विदर्भ की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जहां 16 जनवरी को उनका सामना महाराष्ट्र से होगा। इस दौरान उन्होंने सात मैचों में छह पारियों में बल्लेबाजी की है। इस टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में जम्मू कश्मीर के खिलाफ उन्होंने नाबाद 112 रन, छत्तीसगढ़ के खिलाफ 44 रन, चंडीगढ़ के खिलाफ नाबाद 163 रन, तमिलनाडु के खिलाफ नाबाद 111 रन, उत्तर प्रदेश के खिलाफ 112 रन और राजस्थान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में नाबाद 122 रन की पारियां खेली हैं। पांच बार तो उन्हें विपक्षी टीम आउट ही नहीं कर सकी।

विजय हजारे ट्रॉफी 2024/25 करुण नायर के आंकड़े
खिलाफ रन बनाए
राजस्थान 122 (नाबाद)
उत्तर प्रदेश 112
तमिलनाडु 111 (नाबाद)
चंडीगढ़ 163 (नाबाद)
छत्तीसगढ़ 44 (नाबाद)
जम्मू कश्मीर 112 (नाबाद)
विज्ञापन

Last Played For India in 2017, Karun Nair With Average Of 664 in Vijay Hazare Trophy Back In Selection Fray
करुण नायर - फोटो : BCCI
करुण ने शानदार बैटिंग से बनाए कई रिकॉर्ड्स
बल्ले के साथ उनकी जाबांजी ने उन्हें लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में बिना आउट हुए एक बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रनों की सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया। वह तमिलनाडु के नारायण जगदीशन के बाद टूर्नामेंट के एक संस्करण में पांच शतक बनाने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज हैं। अब तक केवल तीन बल्लेबाज लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार चार शतक बनाने में सफल रहे हैं। करुण नायर उनमें से एक हैं। करुण ने राजस्थान के खिलाफ विदर्भ के लिए ध्रुव शौरी (नाबाद 118) के साथ नाबाद 200 रन की अटूट साझेदारी की थी। उन्होंने अपने 'एक मौका और' वाले ट्वीट को लेकर इंडियन एक्सप्रेस से कहा, 'जब मैंने वह ट्वीट किया था तो वह एक भावुक क्षण था।'

Last Played For India in 2017, Karun Nair With Average Of 664 in Vijay Hazare Trophy Back In Selection Fray
करुण नायर - फोटो : BCCI
अच्छी बल्लेबाजी के बाद भावुक हुए करुण नायर
उन्होंने कहा, 'छह से सात महीने तक जब मैंने कोई क्रिकेट नहीं खेला तो मैंने नेट अभ्यास के लिए दिन में तीन घंटे नेट्स में बिताए। मेरे पास और कोई विकल्प नहीं था। किसी भी प्रारूप के लिए मेरे नाम पर विचार नहीं किया गया और मैं उस समय काफी भावुक था। मुझे आगे बढ़ना था और खुद पर काम करना था। आगे बढ़ना आसान नहीं था, मुझे इससे उबरने के लिए कुछ महीनों की जरूरत थी और फिर अपने कौशल और मानसिकता पर अभ्यास करना शुरू कर दिया। मैं कहूंगा कि मैं सिर्फ खुद को तैयार कर रहा था ताकि जब मुझे एक और मौका मिले तो मैं किसी को मुझे बाहर करने का बहाना नहीं दूं। इसके लिए मुझे रन बनाने और निरंतर प्रदर्शन करने की जरूरत थी। इसलिए मैंने अपने खेल में वापसी के लिए कड़ी मेहनत की।'

Last Played For India in 2017, Karun Nair With Average Of 664 in Vijay Hazare Trophy Back In Selection Fray
करुण नायर - फोटो : BCCI
टेस्ट टीम में विराट या रोहित को रिप्लेस कर सकते हैं
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अब जब विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने करियर के अंतिम मोड़ पर हैं, तो करुण नायर के अनुभव का इस्तेमाल किया जा सकता है और उन्हें टेस्ट में मौका मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टेस्ट टीम में बदलाव के इस दौर में चयनकर्ता करुण को फिर से शामिल करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। एक समय था जब करुण को घरेलू टूर्नामेंट में भी कोई टीम शामिल नहीं कर रही थी। इसके बाद भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय और वर्तमान बीसीसीआई जनरल मैनेजर अबे कुरुविला उनके बचाव में आए।

Last Played For India in 2017, Karun Nair With Average Of 664 in Vijay Hazare Trophy Back In Selection Fray
करुण नायर - फोटो : BCCI
अबे कुरुविला ने की थी करुण नायर की मदद
करुण बताते हैं, 'अंडर-19 के दिनों में वह मेरे चयनकर्ता थे। ऐसे में मुझे उनके पास जाकर यह कहने की आजादी थी कि मैं खेलने के लिए टीम ढूंढ रहा हूं और क्या आप मदद कर सकते हैं? इस तरह मैं विदर्भ आ गया। मैं वास्तव में उनके और विदर्भ संघ का आभारी हूं क्योंकि मैं सिर्फ एक मौके की तलाश में था और जब यह आया, तो मैं बस इसका फायदा उठाना चाहता था। हर कोई अपने देश के लिए खेलना चाहता है और मैं भी कुछ अलग नहीं हूं। मैं फिर से टेस्ट मैच खेलना पसंद करूंगा और इसके लिए मुझे पता है कि मुझे अपना काम बार-बार करते रहना होगा।'

Last Played For India in 2017, Karun Nair With Average Of 664 in Vijay Hazare Trophy Back In Selection Fray
करुण नायर - फोटो : BCCI
करुण नायर का विजय हजारे ट्रॉफी में स्टैट
करुण ने अब तक विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में छह पारियों में 664 की औसत से 664 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120.07 का रहा है। इनमें पांच शतक शामिल हैं। इस दौरान करुण ने 80 चौके और 11 छक्के लगाए हैं। करुण के बाद मयंक अग्रवाल का नाम है। उन्होंने आठ पारियों में 123.80 की औसत से 619 रन बनाए हैं। इनमें चार शतक और एक अर्धशतक शामिल है। ये दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। इसके बाद 498 रन के साथ प्रभसिमरन सिंह हैं।

करुण नायर का करियर
प्रारूप मैच पारी रन सर्वश्रेष्ठ
पारी
औसत 100s 50s
टेस्ट 6 7 374 303* 62.33 1 0
वनडे 2 2 46 39 23.00 0 0
प्रथम श्रेणी 109 173 7637 328 48.64 20 35
लिस्ट-ए 105 95 3013 163* 40.17 8 13
टी20 163 148 3462 111 26.42 2 21

करुण ने भारत के लिए छह टेस्ट खेले हैं। इस दौरान सात पारियों में उनका स्कोर- 4, 13, 303*, 26, 0, 23 और 5 रन का रहा है। वह पिछली बार फरवरी 2017 में भारत के लिए खेले थे। भारत का तब टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से धर्मशाला में सामना हुआ था। इसके अलावा वह दो वनडे भी खेल चुके हैं। 2016 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में दो मैच खेले थे। इसमें उन्होंने कुल मिलाकर 46 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed