फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   last 3-4 months were difficult said Sanju Samson After century, Rahul's statement- happy for him

Sanju Samson: शतक के बाद सैमसन बोले- पिछले 3-4 महीने मुश्किल थे; राहुल का बयान- उनके लिए खुश हूं

Fri, 22 Dec 2023 11:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 22 Dec 2023 11:02 PM IST
सार

सैमसन ने कहा, ‘खेल मेरे खून में है। मेरे पिता भी खिलाड़ी रहे हैं, लिहाजा हर झटके के बाद वापसी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। खुद पर मेहनत करते रहो और मजबूती से वापसी का प्रयास करो।

विज्ञापन
last 3-4 months were difficult said Sanju Samson After century, Rahul's statement- happy for him
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि पिछले तीन से चार महीने उनके लिए मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन उन्होंने खुद पर काफी मेहनत की और पहला वनडे शतक बनाकर वापसी कर सके।
विज्ञापन


भारत में इस साल हुए वनडे विश्वकप के लिए सैमसन टीम में शामिल नहीं किया गया था क्योंकि चयनकर्ताओं ने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को तरजीह दी। केरल के संजू ने कहा, ‘पिछले तीन से चार महीने मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण थे। उन सबसे गुजरकर यहां आकर शतक जमाना काफी बड़ी बात है। मैं बहुत खुश हूं।’ सैमसन को एशियाई खेलों के लिए भी टीम में नहीं चुना गया था।
विज्ञापन


सैमसन ने कहा, ‘खेल मेरे खून में है। मेरे पिता भी खिलाड़ी रहे हैं, लिहाजा हर झटके के बाद वापसी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। खुद पर मेहनत करते रहो और मजबूती से वापसी का प्रयास करो। मैं स्कोर कार्ड देख ही नहीं रहा था। मैं सिर्फ गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेल रहा था। मेरा ध्यान प्रक्रिया और गेंद दर गेंद फोकस करने पर था। तिलक वर्मा के आने के बाद पहले चार से पांच ओवर कठिन रहे, लेकिन उसके बाद हम सहज होकर खेले।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे टीम के कप्तान लोकेश राहुल ने सैमसन को लेकर कहा "मैं संजू के लिए खुश हूं। उसने इतने साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। दुर्भाग्य की बात है कि हम उसे तीसरे नंबर पर मौका नहीं दे पा रहे। इस क्रम पर हमारे पास वनडे में दिग्गज खिलाड़ी हैं, लेकिन मुझे खुशी है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसने मौकों को भुनाया। अब हमारा ध्यान टेस्ट सीरीज पर है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed