फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lasith Malinga: Only one bowler to take four wickets in four consecutive balls twice in International cricket

आंकड़ों में मलिंगा: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार चार गेंदों में चार विकेट चटकाने वाले इकलौते गेंदबाज

Tue, 14 Sep 2021 08:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 14 Sep 2021 08:36 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका के 38 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं, जिन्हें तोड़ पाना शायद मुश्किल होगा।

विज्ञापन
Lasith Malinga: Only one bowler to take four wickets in four consecutive balls twice in International cricket
लसिथ मलिंगा - फोटो : social Media

विस्तार

'आज का दिन मेरे लिए बेहद खास है। मैं प्रत्येक उस व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने मेरी टी-20 यात्रा में मेरा समर्थन किया।' यह लाइन वाकई भावुक कर देने वाला है। 17 वर्षों तक अपनी सटीक यॉर्कर से दहशत पैदा करने वाले श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 38 वर्षीय इस धाकड़ गेंदबाज के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं, जिन्हें तोड़ पाना शायद मुश्किल होगा। मलिंगा इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार चार गेंदों पर लगातार चार विकेट झटके हैं। मलिंगा ने 35 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ कैंडी में यह कमाल किया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी चार गेंदों पर चार विकेट झटके थे। 

विज्ञापन

आंकड़ों में मलिंगा

  • 101 टेस्ट विकेट
  • 338 वन-डे विकेट
  • 107 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट
  • 02 हैट्रिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में
  • 02 हैट्रिक विश्व कप में
  • 170 आईपीएल विकेट

सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

मलिंगा ने ट्वीट कर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा, 'टी-20 को अलविदा कह रहा रहूं और क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं। उन सभी लोगों का आभारी हूं जिन्होंने मेरी यात्रा के दौरान मेरा समर्थन किया और आगामी वर्षों में युवा क्रिकेटरों के साथ अपने अनुभव साझा करने को लेकर उत्सुक हूं। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'मैं टी-20 से पूरी तरह आराम चाहता हूं। मैं क्रिकेट नहीं खेलूंगा लेकिन खेल के प्रति मेरा प्यार कभी खत्म नहीं होगा।'

विज्ञापन


आखिरी टी-20 मुकाबला पिछले साल मार्च में खेला था

बता दें कि मलिंगा ने श्रीलंका की तरफ से आखिरी टी-20 मुकाबला मार्च 2020 में पाल्लेकल में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला। श्रीलंका के लिए सभी प्रारूपों में मिलाकर 546 विकेट चटकाने वाले मलिंगा ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और इसके बाद उन्होंने साल 2019 में वन-डे क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया लेकिन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलना जारी रखा। उन्हें अगले महीने से होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम में जगह नहीं दी गई थी। टी-20 प्रारूप के महानतम गेंदबाजों में से एक मलिंगा 2014 में टी-20 विश्व कप जीतने वाली श्रीलंका की टीम के कप्तान रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed