{"_id":"62ab07b2e22a01202c1793ce","slug":"lahore-qalandars-gave-toyota-suv-to-captain-shaheen-afridi-for-psl-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Cricket: पीएसएल जीतने वाले कप्तान शाहीन अफरीदी की लगी लॉटरी, फ्रेंचाइजी ने दी चमचमाती कार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan Cricket: पीएसएल जीतने वाले कप्तान शाहीन अफरीदी की लगी लॉटरी, फ्रेंचाइजी ने दी चमचमाती कार
Thu, 16 Jun 2022 04:06 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 16 Jun 2022 04:06 PM IST
सार
शाहीन अफरीदी पाकिस्तानी टीम के अहम सदस्य हैं। कप्तान बाबर आजम ने उन्हें निखारा है। अफरीदी राष्ट्रीय टीम के साथ-साथ अपनी पाकिस्तान सुपर लीग फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स के लिए भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पिछले कुछ समय से पाकिस्तान क्रिकेट के स्टार बने हुए हैं। वह खेल के सभी प्रारूपों में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण 2021 में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का सम्मान पाने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बने थे। अफरीदी पिछले साल के आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत के हीरो थे। उसके बाद लाहौर कलंदर्स को पीएसएल चैंपियन में चैंपियन भी बनाया। अब फ्रेंचाइजी ने उन्हें सम्मानित किया है।
अफरीदी पाकिस्तानी टीम के अहम सदस्य हैं। कप्तान बाबर आजम ने उन्हें निखारा है। अफरीदी राष्ट्रीय टीम के साथ-साथ अपनी पाकिस्तान सुपर लीग फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स के लिए भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में ही लाहौर फ्रेंचाइजी पहली बार चैंपियन बन पाई। अफरीदी के प्रयासों की सराहना करते हुए फ्रैंचाइजी ने उन्हें एक नई टोयोटा एसयूवी उपहार में दी है।
लाहौर कलंदर्स ने ट्विटर पर लिखा- हमारे कप्तान शाहीन अफरीदी का सम्मान। एक बेहतरीन उदाहरण बनने के लिए धन्यवाद। बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखें।
अफरीदी हाल ही में पाकिस्तान की उस टीम का हिस्सा थे जिसने एकदिवसीय सीरीज में वेस्टइंडीज को घरेलू मैदान पर 3-0 से हरा दिया था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार फॉर्म में थे। तब पाकिस्तान की टीम टेस्ट में हार के बाद वनडे सीरीज में जीती थी।
विज्ञापन
शाहीन ने अप्रैल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था। उसी साल सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था। शाहीन 24 टेस्ट में 95 विकेट ले चुके हैं। उनके नाम 32 वनडे में 62 और 40 टी20 में 47 विकेट हैं।