फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lahore Qalandars beats Peshawar Zalmi by 10 runs in Pakistan Super League match at Abu Dhabi Rashid Khan taken 5 wickets

पीएसएल 2021: लाहौर कलंदर्स की शानदार जीत, राशिद खान के आगे बेकार गई शोएब मलिक की पारी

Fri, 11 Jun 2021 11:52 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 11 Jun 2021 11:52 AM IST
सार

अबू धाबी में खेले पाकिस्तान सुपर लीग मैच में लाहौर कलंदर्स ने पेशावर जाल्मी को 10 रनों से हरा दिया। कलंदर्स की जीत के हीरो राशिद खान रहे। उन्होंने मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
Lahore Qalandars beats Peshawar Zalmi by 10 runs in Pakistan Super League match at Abu Dhabi Rashid Khan taken 5 wickets
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग का 17वां मैच 10 जून को लाहौर कलंदर्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेला गया। अबू धाबी में हुए इस मैच में लाहौर कलंदर्स ने पेशावर जाल्मी को 10 रनों से हराया। इस मैच में जीत के हीरो राशिद खान रहे। उन्होंने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए पेशावर जाल्मी के बल्लेबाजों के नाम में दम कर दिया। राशिद खान ने यादगार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए।

विज्ञापन


 शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पेशावर जाल्मी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। लाहौर कलंदर्स की शुरूआत बेहद खराब रही और पहला विकेट सिर्फ 2 रन पर गिर गया। पारी का आगाज करने आए सलामी बल्लेबाज फखर जमां 1 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ओपनर सोहैल अख्तर भी कुछ खास नहीं कर सके और वह 7 रन बनाकर चलते बने। मध्यक्रम के बल्लेबाज मुहम्मद फैजान 8 रन और मोहम्मद हफीज 2 रन ने भी निराश किया। 
विज्ञापन


इसके बाद बेन डक और टिम डेविड ने लाहौर कलंदर्स की पारी को आगे बढ़ाया। बेन डक 48 रन बनाकर आउट हुए। वहीं टिम डेविड ने 64 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान पुछल्ले बल्लेबाज जेम्स फॉकनर ने भी आतिशी बल्लेबाजी की। उन्होंने 7 गेंदों पर 22 रन बनाए। इस प्रकार लाहौर कलंदर्स ने अपनी पारी में 8 विकेट पर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया। पेशावर जाल्मी की ओर से फाबियन एलन सबसे अधिक 2 विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के लिए 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेशावर जाल्मी की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही। पारी की शुरूआत करने आए कामरान अकमल सिर्फ 1 रन बना सके। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज हैदर अली 3 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शोएब मलिक ने टीम को जिताने की पुरजोर कोशिश की। मलिक 73 रन बनाकर आउट हुए उन्हें हैरिस रऊफ ने अपना शिकार बनाया। 

आखिरी समय में उमैद आसिफ ने टीम को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन तब तक रन रेट इतना ज्यादा हो गया था जिससे वह पार नहीं पा सके। आसिफ ने 12 गेंदों पर ताबड़तो़ड़ नाबाद 23 रनों की पारी खेली। इस तरह पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बना पाई। 


पेशावर जाल्मी को मैच हराने में राशिद खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन्होंने 5 विकेट झटके। उनके अलावा जेम्स फॉकनर को 2 विकेट मिले। मैच में करिश्माई बॉलिंग करने वाले राशिद खान के प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed