फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kxip opt for name change, to be called Punjab Kings from IPL-14

IPL 2021 में नए रंग रूप में दिखेगी KXIP, जानिए किस नाम से उतरेगी केएल राहुल की टीम

Tue, 16 Feb 2021 08:35 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 16 Feb 2021 08:35 AM IST
विज्ञापन
kxip opt for name change, to be called Punjab Kings from IPL-14
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : @IPL

आईपीएल के 14वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम बदली बदली नजर आएगी, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने किंग्स इलेवन पंजाब का नाम बदलकर पंजाब किंग्स कर दिया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'टीम लंबे समय से नाम बदलने की सोच रही थी और लगा कि इस आईपीएल से पहले यह करना सही होगा। यह अचानक लिया गया फैसला नहीं है।'

विज्ञापन


दरअसल, मोहित बर्मन, नेस वाडिया, प्रीति जिंटा और करण पॉल की यह टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल नहीं जीत सकी है। टीम एक बार उपविजेता रही और एक बार तीसरे स्थान पर रही। बता दें कि 18 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने टीम का नाम बदल दिया है। इस बार की नीलामी में 292 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। 292 खिलाड़ियों में 164 भारतीय और 128 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इन 128 विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed