42 साल की उम्र में संगकारा ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
- संगकारा ने 35 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
- रवि बोपारा ने खेली 70 रनों की अर्धशतकीय पारी
- संगकारा टी-20 में फिफ्टी जड़ने वाले चौथे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 42 साल की उम्र में तूफानी बल्लेबाजी की है। उन्होंने 35 गेंदों में तीन छक्के और तीन चौके की मदद से 52 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
संगकारा की कप्तानी वाली मेरिलबोन क्रिकेट क्लब यानी एमसीसी ने शाहिद अफरीदी वाली टीम मुल्तान सुल्तांस को आखिरही टी-20 मुकाबले में 72 रन से करारी शिकस्त दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। जवाब में मुल्तान की टीम 18 ओवर्स में 112 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब की इस जीत में कप्तान संगकारा ने अहम भूमिका निभाई। चौथे विकेट के लिए संगकारा ने रवि बोपारा के साथ 87 रन की साझेदारी की। बोपारा ने नाबाद 70 रन बनाए।
संगकारा 42 साल 115 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर टी-20 में फिफ्टी बनाने वाले चौथे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड मोजाम्बिक के कलीम शाह के नाम है।