फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kumar sangakkara is a famous cricketer of sri lanka

संन्यास लेने के बाद मिला ऐसा ऑफर कि संगकारा लगे हंसने

Tue, 25 Aug 2015 02:09 PM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
kumar sangakkara is a famous cricketer of sri lanka

कोलंबो टेस्ट के साथ ही कुमार संगकारा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत से साथ छूट गया। श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज संगकारा अपने विदाई समारोह में उस समय ‘स्टंप’ हो गए जब राष्ट्रपति मैत्रीपाला श्रीसेना ने उन्हें स्मृति चिन्ह देने के बाद ब्रिटेन में उच्चायुक्त के पद की पेशकश कर दी।

विज्ञापन

हालांकि संगकारा ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं की लेकिन उनके चेहरे पर आश्चर्यजनक खुशी थी। राष्ट्रपति ने कहा कि संगकारा हमारे देश के चर्चित चेहरे हैं और मुझे उन्हें ब्रिटेन में उच्चायुक्त के पद का प्रस्ताव देते हुए बड़ी खुशी हो रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भी मौजूद थे।

विज्ञापन

मंगलवार को अपनी फेयरवेल स्पीच में संगकारा ने उन सभी का शुक्रिया अदा किया, जो उस वक्त स्टेडियम में मौजूद थे। संगकारा ने यह भी कहा कि भले ही श्रीलंका ये मैच हार गई हो, लेकिन विराट सहित भारतीय टीम ने इसे यादगार बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया दुनिया की सबसे ताकतवर टीमों में से एक है। माइक संभालते ही संगकारा बेहद भावुक हो गए। उन्होंने सबसे पहले अपने स्कूल प्रिंसिपल, कोच, परिवार, प्रशंसकों और फिर क्रिकेट टीम का इस समर्थन के लिए धन्यवाद किया।

सुनील गावस्कर ने भी संगा को दिया अनोखा गिफ्ट

kumar sangakkara is a famous cricketer of sri lanka

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कुमार संगकारा को उनकी एक पेंटिंग भेंट की। इस दौरान उनकी तारीफ करते हुए संगकारा ने कहा कि वह क्रिकेट के महान एंबेसडर हैं, जो दुनिया भर के क्रिकेटर्स के लिए हमेशा ही प्रेरणा बने रहेंगे।


गावस्कर ने कहा, "संगा आपका नाम कुमार है और हमारे देश भारत में कुमार का मतलब यंग होता है। आप भले ही क्रिकेट से अब रिटायरमेंट ले रहे हो लेकिन मेरे लिए आप हमेशा ही यंग रहोगे जिसने इस खेल में पूरी जिम्मेदारी निभाई।"


इसके बाद गावस्कर ने जेब में से एक लिफाफा निकालकर संगकारा के हाथों में थमा दिया और बोले, "मैं आपको पूर्व क्रिकेटर्स के क्लब में शामिल करना चाहता हूं यह उसका इन्विटेशन है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed