{"_id":"5ccaf534bdec2206ff5a52ee","slug":"kumar-sangakkara-becomes-the-first-non-british-mcc-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमार संगकारा होंगे एमसीसी के नए अध्यक्ष, 233 साल के इतिहास में पहले गैर-ब्रिटिश क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कुमार संगकारा होंगे एमसीसी के नए अध्यक्ष, 233 साल के इतिहास में पहले गैर-ब्रिटिश क्रिकेटर
Thu, 02 May 2019 07:23 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 02 May 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
kumar sangakkara
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा को मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का अध्यक्ष बनाया गया है। संगकारा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। यह इसलिए क्योंकि वह एमसीसी के 233 साल के इतिहास में पहले गैर ब्रिटिश अध्यक्ष होंगे। हालांकि, संगकारा पहले से ही एमसीसी के सदस्य हैं।
विज्ञापन
इससे पहले इस पद के लिए इंग्लैंड के कई खिलाड़ी जैसे माइक गैटिंग, टेड डेक्सटर, डेरेक अंडरवुड, माइक ब्रियरली, और गबी एलन एमसीसी के अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल कर चुके हैं। संगकारा इस साल एक अक्टूबर को ही यह पद अगले एक साल के लिए संभालेंगे। संगकारा ने साल 2017 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। संगकारा पहले विदेशी अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद संगकारा ने, 'मेरे लिए एमसीसी दुनिया के सबसे महान क्रिकेट क्लब है। उसकी क्रिकेट के हर पहलू, चाहे मैदान में हो या बाहर, तक पहुंच हैं और क्रिकेट की उन्नति में उसकी बड़ी भूमिका है।'
विज्ञापन
बता दें कि संगकारा के नाम की घोषणा क्लब के वर्तमान अध्यक्ष एंथनी व्रेफोर्ड ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे मैदान और बाहर दोनों जगह एक बेहतरीन इंसान हैं और क्लब में एक बड़ा योगदान देंगे। विश्व कप और एशेज वाले साल में वे बतौर अध्यक्ष अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि कुमार ने हमारे न्यौते को स्वीकार किया है। संगकारा को इसी साल जनवरी में ही अगले अध्यक्ष के पद लिए प्रस्ताव भेजा गया था।'
गौरतलब है कि 1787 में शुरू हुए इस क्लब में अब तक 168 अध्यक्ष बन चुके हैं। अब तक शाही परिवार का एक सदस्य, 13 नाइट (knight) छह बेरोनेट्स इसके अध्यक्ष बन चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई गैर ब्रिटिश इसका अध्यक्ष नहीं बन सका था।