जब संगकारा की विदाई पर 'ऊपरवाला' भी रो पड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंकाई टीम के तूफानी बल्लेबाज कुमार संगकारा ने आखिरकार वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 15 सालों के वनडे करियर के दौरान संगकारा ने अपने नाम कई कीर्तिमान स्थापित किए। वनडे में कुल 25 शतक और 93 अर्धशतक लगा चुके संगकारा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 169 रन है। संगकारा ने कुल 404 वनडे मैचों में 14 हजार 234 रन बनाए।
वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट अलविदा की घोषणा कर चुके संगकारा के लिए यह टूर्नामेंट काफी यादगार रहा। टूर्नामेंट में संगकारा ने चार मैचों में लगातार चार शतक ठोके। जो अपने में एक रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड के साथ ही वह ऐसा करने वाले पहले वनडे बल्लेबाज बन चुके है।
हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में हुए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में संगकारा अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए बल्ले से कमाल नहीं कर पाए। लेकिन जिस वक्त संगकारा आउट हुए उसी वक्त बारिश्ा शुरू हो गई।
ऐसा लगा मानो खुद आसामान उनकी विदाई के लिए आंसू बहा रहा हो। मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने संगकारा को गले लगाकर उन्हें विदाई दी।
जयवर्धने ने भी कहा अलविदा वनडे
श्रीलंकाई टीम में बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाने वाले दांए हाथ के बल्लेबाज महेला जयवर्धने टीम के लिए कई बार संजीवनी का काम कर चुके है। हार के कगार पर खड़ी टीम को जीत दिलाने के लिए संकटमोचक बन चुके है। लेकिन टूर्नामेंट में आखिरी के तीन मैचों में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।
संगकारा के अलावा जयवर्धने ने भी वनडे को अलविदा कह दिया है। वर्ल्ड कप में अपनी टीम को पहली जीत जयवर्धने ने शतक ठोककर ही दिलाई थी। 37 साल के जयवर्धने 1998 में जिम्बाव्बे के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला था। करीब 17 सालों के वनडे करियर में जयवर्धने ने कुल 448 मैचों में 19 शतक और 77 अर्धशतक लगा चुके है।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कुमार संगकारा और जयवर्धने को वनडे क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने पर बधाई दी। सचिन ने कहा कि संगकारा और जयवर्धने ने हमेशा अपनी टीम की जीत के लिए आदर्श खेल खेला है।