फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kuldeep yadav can be trump card for team india in world cup 2019

जिस वजह से कुंबले-कोहली में उभरे 'विराट' मतभेद, वही बनेगा टीम इंडिया का ट्रंप कार्ड 

Wed, 16 Aug 2017 07:52 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 16 Aug 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
kuldeep yadav can be trump card for team india in world cup 2019
विराट कोहली और रवि शास्त्री
भारत और ऑस्ट्रे‌लिया के बीच पिछले फरवरी-मार्च में खेली गई घरेलू सीरीज के दौरान कप्तान विराट कोहली और पूर्व कोच अनिल कुंबले के बीच जिस खिलाड़ी को लेकर मतभेद उभरे थे वही खिलाड़ी अब 2019 के विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ट्रंप कार्ड बनता जा रहा है। टीम के कोच रवि शास्‍त्री इस गेंदबाज यानी कुलदीप यादव की विशेष रूप से तारीफ कर रहे हैं। कप्तान विराट कोहली ने भी चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की खुले दिल से अब तारीफ की है। कुंबले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची टेस्ट में कुलदीप यादव को ‌खिलाए जाने के पक्ष में थे। वहीं विराट कोहली यादव पर भरोसा नहीं जता पा रहे थे। हालांकि विराट कोहली के चोटिल होने के बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला के चौथे टेस्ट में ही अपना पदार्पण किया तथा पहली पारी में 4 विकेट झटके थे।   
विज्ञापन

 

विश्व कप के लिए कुलदीप अहम हिस्सा माने जा रहे हैं

kuldeep yadav can be trump card for team india in world cup 2019
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
टीम इंडिया जिस तरह से आगामी विश्व कप के लिए तैयारी कर रही है उसमें कुलदीप यादव अहम हिस्सा माने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यादव पर टीम मैनेजमेंट पूरी तरह भरोसा जताने जा रहा है। उन्हें विश्व कप 2019 के लिए अभी से ट्रंप कार्ड के रूप में तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा-अश्विन के काउंटी क्रिकेट में खेलने की है योजना

kuldeep yadav can be trump card for team india in world cup 2019
अश्विन और रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा और आर अश्विन ने पिछले दो तीन सालों में काफी क्रिकेट खेली है। आगे इन दोनों के काउंटी क्रिकेट में खेलने की भी योजना है। सीनियर गेंदबाजों का काउंटी खेलना टीम के लिए फायदेमंद होगा। अगला विश्व कप 2019 में इंग्लैंड में ही खेला जाना है। सीनियर गेंदबाजों की गैर मौजूदगी में यादव को बगैर दबाव के मौका देकर विश्व कप के लिए बेहतर ढंग से तैयार किया जा सकता है।  
विज्ञापन

कुलदीप ने अभी तक 8 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं

kuldeep yadav can be trump card for team india in world cup 2019
विराट कोहली - फोटो : SELF
सूत्रों के अुनसार श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज में अश्विन और जडेजा को आराम देने के बाद अब टीम का स्पिन आक्रमण कुलदीप यादव निभाएंगे। कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्‍त्री और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद इस गेंदबाज को लेकर काफी सतर्क हैं। इसलिए वह इस गेंदबाज का उपयोग काफी सावधानी से करने पर विचार कर रहे हैं। कुलदीप यादव ने अभी तक 8 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने कुल 18 विकेट हासिल किए हैं। यादव ने 2 टेस्ट में 9 विकेट, 5 वन डे में 8 तथा एक टी-20 में 1 विकेट हासिल किया है। 

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के साथ वन डे सीरीज खेलना है

kuldeep yadav can be trump card for team india in world cup 2019
विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा
भारत को अभी श्रीलंका के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में ही वन डे सीरीज खेलना है। इसके बाद भारत का विदेशी दौरा 2018 जनवरी में द‌क्षिण अफ्रीका के‌ खिलाफ सीरीज से होगा। प्रसाद ने कहा है कि हमें इन तमाम सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा ताकि हमें विश्व कप के लिए एक ब‌ढ़िया पूल मिल सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed