फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KPL Betting Scam Belagavi panthers coach Sudhindra Shinde arrested by CCB cops

KPL: मैच फिक्सिंग मामले में नौंवीं गिरफ्तारी, बेलगावी पैंथर्स के पूर्व कोच सुधींद्र शिंदे गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2019 04:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 04 Dec 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
KPL Betting Scam Belagavi panthers coach Sudhindra Shinde arrested by CCB cops
सुधेंद्र शिंदे - फोटो : ट्विटर

कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में मैच फिक्सिंग का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। क्राइम ब्रांच ने राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की प्रबंध समिति के सदस्य सुधींद्र शिंदे को हिरासत में लिया है। केपीएल में फिक्सिंग मामले में यह नौंवीं गिरफ्तारी है।

विज्ञापन


बेलगावी पैंथर्स टीम के कोच रह चुके शिंदे के घर पर सोमवार को छापा मारा गया था। फिक्सिंग मामले में आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है।  

रायचूर जोन से कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य शिंदे कर्नाटक के लिए 18 प्रथम श्रेणी और एक लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं। 

शिंदे से पहले बेलगावी पैंथर्स टीम के मालिक अशफाक अली, सेलिब्रिटी ड्रमर भावेश बाफना, बेंगलुरु ब्लास्टर्स के निशांत सिंह शेखावत, गेंदबाजी कोच वीनू प्रसाद, बल्लेबाज एम विश्वनाथन, बेल्लारी तस्कर्स के कप्तान सीएम गौतम, अबरार काजी और अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाज सयम गुलाटी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed