फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians ipl 2018 match 41 at Eden Gardens Kolkata

IPL 2018: मुंबई ने कोलकाता को दी सबसे बड़ी शिकस्त, 102 रन से जीता मैच

Thu, 10 May 2018 02:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 10 May 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians ipl 2018 match 41 at Eden Gardens Kolkata
मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को इशान किशन (62) की तूफानी पारी की बदौलत आईपीएल 2018 के 41वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को विशाल अंतर से करारी मात दी। इस सीजन में कोलकाता की यह सबसे बड़ी हार है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने केकेआर को 102 रन से हराया।

विज्ञापन


बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जिसके जवाव में कोलकाता की पूरी टीम 108 रन पर सिमट गई। इशान किशन को शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 21 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
विज्ञापन


गत चैंपियन रोहित शर्मा की मुंबई की टीम ने अपनी जीत का विजय अभियान बरकरार रखा है। पिछले 3 मैचों में लगातार जीत हासिल करने के साथ ही मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी जीत है। मुंबई को अब तक खेले गए 11 मैचों में से 5 में जीत मिली है। वहीं, कोलकाता ने भी इतने ही मैच खेले हैं और उसे 4 मैचों में जीत मिली है। अंक तालिका में मुंबई 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि केकेआर 10 अंकों के साथ एक पायदान फिसलकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई द्वारा मिले 211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक रही। पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल मैक्लेनाघन ने कोलकाता को बड़ झटका दिया। उन्होंने केकेआर के सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन (4) को कृणाल पांड्या के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस लिन (21) चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर रन बनाकर रनआउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए लिन और उथप्पा के बीच 28 रन की साझेदारी हुई। 6.4 ओवर में मयंक मार्कंडे ने कोलकाता नाइटराइडर्स को तीसरा झटका दिया। मार्कंडे ने रॉबिन उथप्पा (14) को सुर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया।

रॉबिन उथप्पा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए आंद्रे रसेल (2) को हार्दिक पांड्या ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर मयंक मार्कंडे के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके अलावा 10 ओवर की पहली गेंद पर केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक 5 रन बनाकर रनआउट हो गए, जबकि इसी ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने नितीश राणा को बेन कटिंग के हाथों कैच आउट कराया। वह 21 रन बनाकर डगआउट लौटे।

इसके बाद 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने रिंकू सिंह (5) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर बन कटिंग ने पीयूष चावला (11) को सुर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर कृणाल पांड्या ने टॉम करन को डुमिनी के हाथों कैच आउट कराकर अपना शिकार बनाया। वह 18 रन बनाकर डगआउट लौटे,जबकि 19वें ओवर में कृणाल पांड्या ने कुलदीप यादव को LBW आउट किया। मुंबई की तरफ से हार्दिक और कृणाल पांड्या ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए, जबकि अन्य ने 1-1 विकेट लिए।

इशान किशन ने खेली तूफानी पारी

Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians ipl 2018 match 41 at Eden Gardens Kolkata
ishan kishan

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने बुधवार को आईपीएल 2018 के 41वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने जीत के लिए 211 रन का विशाल लक्ष्य रखा। कोलकात के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को एविन लेविस (18) के रूप में पहला झटका लगा। छठे ओवर की चौथी गेंद पर पीयूष चावला ने लेविस को क्रिस लिन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पहले विकेट के लिए यादव और लेविस के बीच 46 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद 9वें ओवर की अंतिम गेद पर एक बार फिर पीयूष चावला ने मुंबई के धाकड़ और सलामी बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। वह 32 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए।

यहां से रोहित शर्मा और इशान किशन ने मुंबई इंडियंस की पारी को संभाला और स्कोर को बड़े स्कोर की ओर ले ही जा रहे थे कि 15वें ओवर की चौथी गेंद पर सुनील नरेन ने तूफानी पारी खेलने वाले इशान किशन को रॉबिन उथप्पा के हाथों कैच आउट कराया। इशान ने 21 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। 14वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर उन्होंने 4 गेंद पर लगातार चार छक्के लगाए।

तीसरे विकेट के लिए रोहित और इशान के बीच 82 रन की शानदार साझेदारी हुई। इशान किशन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या (19) को 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर टॉम करन ने रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। इसके कुछ ही देर के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी डगआउट लौटे। रोहित शर्मा (36) को प्रसिद्ध कृष्णा ने रॉबिन उथप्पा के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 

इसके बाद आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर पीयूस चावला में बेन कटिंग को आंद्रे रसेल के हाथों कैच आउट कराया। वह 9 गेंदों में ताबड़तोड़ 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 चौके और 3 छक्के लगाए। कोलकाता की तरफ से पीयूष चावला ने सबसे ज्यादा 3 जबकि कृष्णा, करन और नरेन तीनों ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।

KKR ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला

Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians ipl 2018 match 41 at Eden Gardens Kolkata
kkrvmi

इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2018 के 41वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मुकाबले में कोलकाला नाइटराइडर्स ने अपनी टीमों में दो बदलाव किए थे। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने शुभमन गिल की जगह रिंकू सिंह और मिचेल जॉनसन की जगह टॉम करन को टीम में शामिल किया था। वहीं, मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया था।

टीमेंः-
कोलकाता नाइटराइडर्स:  क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा,  नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, टॉम करन, प्रसिद्धि कृष्णा और कुलदीप यादव।

मुंबई इंडियंस:  सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, कृणाल पंड्या, जेपी डुमिनी, इशान किशन, बेन कटिंग, मिचेल मैक्लेनाघन, मयंक मार्कंडे और जसप्रीत बुमराह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed