फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kolkata caption eion morgan averages least among all ipl captains resulting team loss

IPL 2021: कोलकाता के खराब प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह हैं मॉर्गन, आईपीएल इतिहास में सबसे कम औसत वाले कप्तान

Sat, 02 Oct 2021 05:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Oct 2021 05:46 PM IST
सार

मॉर्गन ने इस सीजन में 10.90 के औसत से रन बनाए हैं, जो कि कम से कम 10 मैच में बल्लेबाजी करने वाले कप्तानों में सबसे घटिया प्रदर्शन है। हरभजन सिंह और शेन वार्न ने भी कप्तान रहते हुए उनसे बेहतर बल्लेबाजी की थी। 

विज्ञापन
kolkata caption eion morgan averages least among all ipl captains resulting team loss
मॉर्गन एक सीजन में सबसे कम औसत से रन बनाने वाले कप्तान हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम यूएई में लगातार दो मैच जीतने के बाद फिर से अपनी लय खोती नजर आ रही है। पिछले तीन मैचों में से दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि दिल्ली के खिलाफ मॉर्गन की टीम ने करीबी अंतर से जीत हासिल की थी। भारत में हुए पहले फेज में भी कोलकाता को लगातार हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता अभी भी प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अब बाकी सभी मैच जीतने पड़ेंगे। टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन का खराब प्रदर्शन कोलकाता की इस हालत की सबसे बड़ी वजह है। मॉर्गन इस सीजन में सबसे खराब औसत से बल्लेबाजी करने वाले कप्तान बन चुके हैं।
विज्ञापन


आईपीएल के इस सीजन में मॉर्गन ने 11 मैचों में बल्लेबाजी की है और 100.92 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 109 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत महज 10.90 का रहा है। कम से कम 10 पारियों के आधार पर आईपीएल के एक सीजन में यह किसी भी कप्तान का सबसे खराब औसत है। 
विज्ञापन

मॉर्गन का औसत हरभजन से भी ज्यादा खराब

आईपीएल के एक सीजन में सबसे खराब औसत के मामले में मॉर्गन हरभजन सिंह से भी पीछे हैं। मुंबई के कप्तान रहते हुए हरभजन ने साल 2012 में 12 के औसत से रन बनाए थे। उन्होंने 11 पारियों में 108 रन जोड़े थे। हरभजन के अलावा इस लिस्ट में शेन वॉर्न का नाम शामिल है, जिन्होंने 2008 में 11 पारियों में 13.50 के औसत से 108 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 93.10 का था, लेकिन हरभजन और वार्न बल्लेबाज नहीं गेंदबाज हैं और विकेट लेने के मामले में वो कई गेंदबाजों से बहुत आगे थे। वहीं मार्गन सिर्फ बल्लेबाजी करते हैं और उनका औसत भज्जी और वार्न से भी बेकार है।

क्या दादा की राह पर हैं मार्गन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 2012 में सहारा पुणे वॉरियर्स की कप्तानी करते हुए 15 पारियों में सिर्फ सिर्फ 268 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 17.86 और स्ट्राइक रेट 98.89 का था। हालांकि गांगुली भी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी करते थे। साथ ही इस सीजन के बाद गांगुली ने कोई आईपीएल मैच नहीं खेला। इस प्रदर्शन के बाद न सिर्फ उनकी कप्तानी गई, बल्कि आईपीएल करियर भी खत्म हो गया। अगर मॉर्गन बचे हुए मैचों में अच्छी पारी नहीं खेलते हैं तो उनका भी यही हाल हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed