{"_id":"617922c54109eb19a074b510","slug":"kohli-slips-to-5th-and-rahul-to-8th-spot-in-icc-t20-batter-rankings","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC T20 Rankings: विराट एक स्थान फिसलकर पांचवें और राहुल आठवें स्थान पर पहुंचे, मार्करम ने आठ पायदान की छलांग लगाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC T20 Rankings: विराट एक स्थान फिसलकर पांचवें और राहुल आठवें स्थान पर पहुंचे, मार्करम ने आठ पायदान की छलांग लगाई
Wed, 27 Oct 2021 04:23 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 27 Oct 2021 04:23 PM IST
सार
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में विराट कोहली पांचवें और लोकेश राहुल आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं इंग्लैंड के डेविड मलान पहले और पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विराट और राहुल आईसीसी रैंकिंग में टॉप टेन शामिल दो भारतीय बल्लेबाज हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खिलाफ खराब प्रदर्शन के चलते भारतीय खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में भी नुकसान हुआ है। कप्तान विराट कोहली एक पायदान फिसलकर पांचवे स्थान पर पहुंच चुके हैं। वहीं लोकेश राहुल की रैंकिंग में दो स्थान की गिरावट आई है और वो आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम ने आठ स्थान की छलांग लगाई है और तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 40 और वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 51 रन बनाए थे।
बुधवार को जारी की गई बल्लेबाजों की आईसीसी टी-20 रैंकिंग में इंग्लैंड के डेविड मलान पहले और पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान के रहमतुल्लाह गुरबाज ने भी नौ पायदान की बड़ी छलांग लगाई है और करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
विराट के नाम 725 रेटिंग प्वाइंट हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 49 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली थी। इसके बावजूद उन्हें एक पायदान का नुकसान हुआ है। वहीं लोकेश राहुल सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्हें दो पायदान का नुकसान हुआ है। उनके पास 684 रेटिंग प्वाइंट हैं। इसी मैच में 79 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले मोहम्मद रिजवान को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वो करियर की सर्वश्रेष्ठ चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 रनों की पारी भी खेली थी।
विज्ञापन
बाबर और मलान के बीच ज्यादा अंतर नहीं
पहले स्थान पर काबिज डेविड मलान के पास 831 रेटिंग प्वाइंट हैं, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद बाबर आजम के पास 820 प्वाइंट हैं। दोनों खिलाड़ियों की हालिया फॉर्म को देखते हुए बाबर अगले सप्ताह तक मलान को पीछे छोड़कर दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज बन सकते हैं। बांग्लादेश के ओपनर मोहम्मद नईम को 11 स्थान का फायदा हुआ है और वो भी करियर की सबसे बेहतरीन रैंकिंग हासिल करते हुए 13वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
गेंदबाजों की रैंकिंग में स्पिनर्स का बोलबाला
गेंदबाजों की रैंकिंग में शुरुआती नौ गेंदबाज स्पिनर्स हैं। बांग्लादेश के स्पिनर मेंहदी हसन को नौ स्थान का फायदा हुआ है और वो 12वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 11 स्थान की छलांग लगाई है और वो भी 12वें स्थान पर आ चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट लेने वाले हरीश रऊफ को 34 पायदान का फायदा हुआ है और वो करियर की बेस्ट 17वीं रैंकिंग पर आ चुके हैं।
बांग्लादेश के स्टॉर शाकिब अल हसन ने एक बार ऑलराउंडर की रैंकिंग में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है।