{"_id":"5b6611164f1c1b6f668b7641","slug":"kohli-is-not-invincible-slip-catching-let-us-down-says-james-anderson","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैच जीतते ही एंडरसन ने बोला कोहली पर हमला, बोले- विराट शानदार नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच जीतते ही एंडरसन ने बोला कोहली पर हमला, बोले- विराट शानदार नहीं
Sun, 05 Aug 2018 06:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 06:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि ऐसा नहीं है कि विराट कोहली को आउट नहीं किया जा सकता लेकिन वह क्रीज पर इसलिये लंबे समय तक टिक सके क्योंकि उनके साथी खिलाड़ियों ने स्लिप में खराब क्षेत्ररक्षण से भारतीय कप्तान को मौका प्रदान किया।
टेस्ट क्रिकेट के दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज एंडरसन और कोहली के बीच दूसरे दिन के खेल के दौरान दिलचस्प द्वंद देखने को मिला। इस दौरान भारतीय कप्तान का कैच डेविड मलान ने दो बार छोड़ दिया जब वह 21 और 51 रन पर थे।
2 of 4
इसके बाद कोहली ने 149 रन की पारी खेली और दूसरी पारी में 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। भारत ने दूसरे पारी में पांच विकेट पर 110 रन बना लिये हैं और उन्हें पहला टेस्ट जीतने के लिये 84 रन की दरकार है।
एंडरसन ने अपनी टीम के खराब क्षेत्ररक्षण की बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड को कोहली जैसे बल्लेबाज के खिलाफ मौकों को गंवाना नहीं चाहिए।
3 of 4
एंडरसन ने बीती रात कहा, 'मैंने अभी तक कोहली के खिलाफ इस मैच में अच्छी गेंदबाजी की है, पहली पारी में उन्होंने कई बार गेंद पर बल्ला छुआया था। मैं उन्हें 20 रन पर आउट कर सकता था इसलिए हम उनके शानदार होने की बात नहीं कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बताते चले कि 5 मैच की सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने चौथे दिन गंवाया। 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम, इंग्लिश गेंदबाजों के सामने नाकाम रही। और 31 रन से मैच गंवा दिया। सीरीज का अगला मैच 9 अगस्त से लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।