फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kohli has a chance to win the ICC trophy for the first time

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: कोहली के पास पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका

Fri, 18 Jun 2021 07:38 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 18 Jun 2021 07:38 AM IST
सार

भारत ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल जीतने के बाद से आईसीसी की कोई स्पर्धा नहीं जीती है। अगर भारत ने यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीत ली तो आईसीसी की सारी ट्रॉफियां झोली में होंगी। 

विज्ञापन
Kohli has a chance to win the ICC trophy for the first time
विराट कोहली , केन विलियमसन - फोटो : social media

विस्तार

तीनों प्रारूपों में महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी का दायित्व संभालने के बाद विराट कोहली के पास पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका है। विराट के नेतृत्व में टीम 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची लेकिन पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद 2019 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारे। 

विज्ञापन


कब-कब जीती बड़ी आईसीसी स्पर्धा 
1983, 2011 वनडे विश्व कप 
2007 टी20 विश्व कप 
2013 : चैंपियंस ट्रॉफी 

मैच पर बारिश का साया 
मौसम : शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। उसके बाद 20 और 22 जून यानी तीसरे से पांचवें दिन तक वर्षा की भविष्यवाणी है। 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहने की संभावना है। 
विज्ञापन

पिच : तेजी और उछाल है। बाद में स्पिनरों को फायदा मिल सकता है 

 फाइनल के लिए हैं खास नियम

  • मौसम के लिए छठा दिन यानी 23 जून को रिजर्व रखा गया है
  • मैच टाई या ड्रॉ होने पर दोनों ही टीमें संयुक्त विजेता होगी
  • खिताबी मुकाबला ड्यूक बॉल से खेला जाएगा
  • संयुक्त विजेता होने पर इनामी राशि दोनों टीमों के बीच बांटी जाएगी।


17 में से 12 मैच जीते हैं भारत ने
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में भारत ने 17 में से 12 मैच जीतकर फाइनल तक का सफर तय किया तो दूसरी ओर न्यूजीलैंड सात मुकाबलों में जीत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहकर खिताबी मुकाबले में पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


किसको कितनी इनामी राशि
विजेता : 11.72 करोड़ रुपये (साथ में चैंपियनशिप गदा)
उपविजेता : 5.86 करोड़ रुपये 
तीसरा स्थान : 3.3 करोड़ रुपये 
चौथा स्थान : 2.5 करोड़ रुपये 
पांचवां स्थान : 1.46 करोड़ रुपये 
( जबकि बाकी बची चारों टीमों को लगभग 73 लाख रुपये दिए जाएंगे)

मैच का प्रसारण : दोपहर 3.30 बजे से 

क्या है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का प्रारूप 1 अगस्त 2019-22 जून 2021 
दो वर्ष के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 12 सदस्य देशों की शीर्ष नौ टीमों के बीच मुकाबले होंगे। हर सीरीज में 120 अंक आबंटित किए। हर टीम को शेष आठ में से छह अन्य टीमों के साथ खेलना था जिसमें तीन मैच घरेलू मैदान और इतने ही मैच प्रतिद्वंद्वी के मैदान पर खेलने थे। शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंची। बेशक नौ टीमों ने मैच बराबर न खेले हो लंकिन सीरीज बराबर संख्या में खेलनी थी। कोरोना महामारी के कारण कई सीरीज स्थगित हो गईं। ऐसे में आईसीसी ने जीत प्रतिशत निकाला। 

भारत का जीत प्रतिशत : 72
न्यूजीलैंड जीत प्रतिशत : 70 

दोनों टीमों का फाइनल तक का सफर 


भारत

  •  वेस्टइंडीज को उसके घर में 2-0 से हराया 
  • दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदान में 3-0 से मात दी
  • बांग्लादेश को घरेलू धरती पर 2-0 से शिकस्त दी 
  • न्यूजीलैंड से विदेशी शृंखला में 0-2 से हारे 
  • ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर 2-1 से हराया 
  • इंग्लैंड को अपनी धरती पर 3-1 से मात दी 


न्यूजीलैंड 

  • श्रीलंका के साथ उसके घर पर 1-1 से ड्रॉ
  • ऑस्ट्रेलिया से उसकी जमीन पर 0-3 से हारे
  • भारत को घरेलू सीरीज में 2-0 से मात दी 
  • विंडीज को घरेलू मैदान पर 2-0 से हराया 
  • पाकिस्तान को अपनी सरजमीं पर 2-0 से पीटा 
  • बांग्लादेश के साथ दो मैचों की सीरीज रद्द 


मजबूती

भारत 

  • विराट रोहित, पुजारा और रहाणे जैसे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं 
  • भारतीय ओपनरों ने विश्व चैंपियनशिप चक्र में सात शतक लगाए हैं
  • बारिश की संभावना को देखते हुए अश्विन-जडेजा की स्पिन जोड़ी प्रभावी
  • बुमराह, शमी और इशांत के रूप में तेज गेंदबाजों की बेहतरीन तिकड़ी  
  • भारत का निचला क्रम भी बल्लेबाजी में उपयोगी योगदान देने में सक्षम 

कमजोरी 

  • टेस्ट फाइनल से पहले कोई अभ्यास मैच नहीं खेला है 
  • कप्तान विराट ने नवंबर 2019 से शतक नहीं लगाया 
  • रोहित के ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में गिल के पास इंग्लैंड का अनुभव नहीं 
  • पिछला टेस्ट टीम ने मार्च में खेला, लगभग तीन माह हो गए 
  • तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं 


न्यूजीलैंड 

मजबूती 

  • इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत से टीम का मनोबल ऊंचा 
  • ड्यूक गेंदों से भारत के मुकाबले ज्यादा अभ्यास का मौका 
  • कप्तान विलियम्सन कोहनी की चोट ठीक होने से मिलेगा लाभ
  • नए बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं  
  • तेज गेंदबाजों साउदी-बोल्ट का दाएं-बाएं हाथ का अच्छा तालेमल 

कमजोरी 

  • हालिया समय में विदेश में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई टीम 
  •  विलियम्सन का पांच पारियों से विदेशी धरती पर अर्द्धशतक नहीं 
  • स्पिनरों का प्रदर्शन ज्यादा प्रभावी नहीं, दो साल में 25 विकेट लिए 
  • शीर्ष 15 बल्लेबाजों में न्यूजीलैंड के दो जबकि भारत के चार हैं 
  • एजाज पटेल के रूप में टीम के पास एक ही विशुद्ध स्पिनर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed