फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul to Play next 2 test against Australia; Rohit Sharma and Rahul Dravid Hints; Despite Poor Results

IND vs AUS: केएल राहुल के फ्लॉप शो के बावजूद उन्हें टीम से नहीं हटाना चाहते कोच-कप्तान, समर्थन में कही यह बात

Sun, 19 Feb 2023 06:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Feb 2023 06:25 PM IST
सार

दिल्ली टेस्ट से पहले ऐसा माना जा रहा था कि यह सबसे लंबे फॉर्मेट में राहुल को अपनी जगह पक्की करने का आखिरी मौका होगा। हालांकि, लगातार खराब बल्लेबाजी और फ्लॉप शो के बावजूद टीम मैनेजमेंट का उन पर भरोसा कायम है।

विज्ञापन

विस्तार

नागपुर के बाद दिल्ली टेस्ट में भारत को ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत भले मिल गई हो, लेकिन टॉप ऑर्डर का नहीं चलना टीम के लिए अभी भी सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। दिल्ली टेस्ट से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट को कई सवालों से जूझना पड़ा था।
विज्ञापन


खासतौर पर केएल राहुल का नहीं चलना और शुभमन गिल के फॉर्म में होने के बावजूद उन्हें मौका नहीं देने पर टीम मैनेजमेंट को बार-बार सफाई देनी पड़ रही है। अब दिल्ली में भी राहुल फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में एक रन बनाए। ऐसे में एकबार फिर शुभमन गिल को प्लेइंग-11 में वापस लाने की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन

 

राहुल पर टीम मैनेजमेंट का भरोसा कायम

दिल्ली टेस्ट से पहले ऐसा माना जा रहा था कि यह सबसे लंबे फॉर्मेट में राहुल को अपनी जगह पक्की करने का आखिरी मौका होगा। हालांकि, लगातार खराब बल्लेबाजी और फ्लॉप शो के बावजूद टीम मैनेजमेंट का उन पर भरोसा कायम है। मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कोच राहुल द्रविड़ और मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा ने राहुल पर भरोसा जताया है और उनका समर्थन किया है। दोनों ने ही अपने-अपने बयान में राहुल को आगे भी मौका देने की बात कही है।

मैच के बाद द्रविड़ ने क्या कहा?

मैच के बाद कोच द्रविड़ ने कहा- मुझे लगता है कि राहुल को अपनी प्रक्रियाओं पर भरोसा करने की जरूरत है। यह सिर्फ एक बुरा समय है। वह हमारे सबसे सफल विदेशी सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में शतक बनाए हैं। हम उनका समर्थन करना जारी रखेंगे। मेरा मानना है कि राहुल के पास इससे बाहर आने की क्वॉलिटी और क्लास है। इस प्लेइंग-11 के साथ काम करना बहुत अच्छा है। 
विज्ञापन

कप्तान रोहित का राहुल पर बयान

वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए कप्तान रोहित ने केएल राहुल को अपना समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल जैसी क्षमता वाले खिलाड़ियों को टीम मैनेजमेंट समय देगा। रोहित ने कहा- हाल के दिनों में उनकी बल्लेबाजी को लेकर काफी बातें हुई हैं। हमारे लिए टीम मैनेजमेंट के रूप में हम सिर्फ राहुल ही नहीं, बल्कि हर खिलाड़ी की क्षमता को देखते हैं।

कप्तान ने कहा- मुझसे पहले भी बहुत सारे खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया था। केएल ही नहीं अगर किसी खिलाड़ी में क्षमता है, तो उसे लंबा रन मिलेगा। अगर आप उन दो शतकों को देखें जो उन्होंने बनाए हैं, खासकर लॉर्ड्स में या सेंचुरियन में, हम दोनों मैच जीतकर भारत आए थे। उसके पास वह क्षमता है।

राहुल को टीम मैनेजमेंट की सलाह

राहुल के साथ टीम मैनेजमेंट की बातचीत के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा कि ओपनर के लिए मैसेज यह था कि वह उसी तरह बल्लेबाजी करें जैसा कि वो करते हैं। जाहिर है राहुल को लेकर काफी बातें हुई हैं। हालांकि, हमारी तरफ से यह स्पष्ट था कि हम चाहते हैं कि वह अपना नैचुरल गेम खेलें और वह करें जो वह सबसे अच्छा कर सकते हैं। जैसा कि हमने उन्हें वर्षों से बल्लेबाजी करते देखा है।

रोहित ने कहा- जब आप इस तरह की पिचों पर खेल रहे होते हैं, तो आपको रन बनाने के अपने तरीके को खोजने की जरूरत होती है। जैसा कि मैंने कहा अलग-अलग व्यक्ति इस टीम इंडिया का हिस्सा हैं और उनके पास रन बनाने के अलग-अलग तरीके हैं। वह भी रन बनाने के अपने तरीके खोजें। हम यह देखने नहीं जा रहे हैं कि एक खिलाड़ी क्या कर रहा है, बल्कि यह देखने जा रहे हैं कि पूरी टीम क्या कर रही है। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण सीरीज है। 

क्या कहते हैं केएल राहुल के आंकड़े

केएल राहुल के फॉर्म की बात करें तो यह बल्लेबाज पिछले कुछ समय से रन बनाने में विफल रहा है। पिछली 10 टेस्ट पारियों में राहुल सिर्फ 125 रन बना सके हैं। इस दौरान उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। राहुल ने टेस्ट में पिछला अर्धशतक जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। राहुल ने टेस्ट में पिछला शतक दिसंबर 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही लगाया था।

सिर्फ राहुल ही नहीं, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली का बल्ला भी नहीं चल रहा है। पिछले कई टेस्ट मैचों में टॉप ऑर्डर की विफलता के बाद मिडिल ऑर्डर और लोअर ऑर्डर ने भारतीय टीम को उबारा है। नागपुर टेस्ट में कप्तान रोहित का शतक टीम को राहत देने वाला रहा था। वहीं, दिल्ली में अक्षर पटेल और अश्विन ने भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed