{"_id":"61ab33a3f4be8a38bc6edf92","slug":"kl-rahul-rashid-khan-ipl-2022-lucknow-franchise-in-controversies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवादों में आईपीएल: सीवीसी वेंचर्स की वजह से अहमदाबाद और राहुल-राशिद की वजह से लखनऊ फ्रेंचाइजी विवाद में फंसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विवादों में आईपीएल: सीवीसी वेंचर्स की वजह से अहमदाबाद और राहुल-राशिद की वजह से लखनऊ फ्रेंचाइजी विवाद में फंसी
Sat, 04 Dec 2021 02:53 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 04 Dec 2021 02:53 PM IST
सार
आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले विवादों में घिरता नजर आ रहा है। अहमदाबाद टीम के मालिक सीवीसी कैपिटल्स के सट्टेबाजी कंपनी से संबंध होने की खबरें हैं। वहीं लोकेश राहुल और राशिद खान पर भी बैन लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
मेगा ऑक्शन से पहले आईपीएल फिर विवादों में फंस चुका है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल एक बार फिर विवादों में फंसती नजर आ रही है। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन जनवरी में शुरू होना है, लेकिन इससे पहले दो बड़े विवाद बीसीसीआई की परेशानी बने हुए हैं। इन विवादों के चलते ही अब तक मेगा ऑक्शन की तारीखों का एलान नहीं हुआ है। वहीं राशिद खान और लोकेश राहुल पर भी बैन लगाया जा सकता है। इन दोनों खिलाड़ियों ने पुरानी टीम का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से पहले दूसरी टीमों से बात करना शुरू कर दिया था।
इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और बीसीसीआई 2022 में इसे और बड़ी कर रही है। अब इस लीग में आठ की बजाय 10 टीमें खेलेंगी, लेकिन इसमें एक परेशानी खड़ी हो चुकी है। आईपीएल 2022 में दो नई टीमें शामिल की गई हैं। अहमदाबाद और लखनऊ। इनमें से अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी सीवीसी कैपिटल्स ने खरीदी है, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड में एक सट्टेबाजी कंपनी के साथ मिलकर पैसा लगाया था। हालांकि इंग्लैंड में यह काम कानूनी रूप से किया जाता है, लेकिन भारत में सट्टेबाजी पर बैन है।

15 दिसंबर तक हो सकता है फैसला
खबरों के अनुसार सीवीसी कैपिटल्स के मामले की जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो 15 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट दे सकती है। अगर यह कमेटी सीवीसी कैपिटल्स का क्लीन चिट देती है तो ही वह आगे खिलाड़ी खरीद पाएंगे और मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे। वहीं उनका मालिकाना हक रद्द होने पर अडानी ग्रुप को अहमदाबाद का मालिकाना हक दिया जा सकता है। इस मामले के सुलझने के बाद ही बीसीसीआई मेगा ऑक्शन की तारीख तय करेगा।
राहुल और राशिद पर लग सकता है बैन
आईपीएल के नियमों के अनुसार कोई भी खिलाड़ी एक फ्रेंचाइजी के साथ रहते हुए दूसरी के मालिकों से उनकी टीम में शामिल होने के लिए बातचीत नहीं कर सकता। 2010 में जडेजा ने राजस्थान में रहते हुए ऐसा किया था और उन पर एक साल का बैन लगाया गया था। अब लोकेश राहुल और राशिद खान पर भी ऐसे ही आरोप लगे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का पुराना कॉन्ट्रैक्ट 30 नवंबर तक था, लेकिन इससे पहले ही इन दोनों खिलाड़ियों ने लखनऊ की नई फ्रेंचाइजी के साथ बात की थी। बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार इसकी मौखित शिकायत भी हुई थी। इस मामले में दोषी पाए जाने पर राहुल और राशिद पर भी बैन लगाया जा सकता है।
खबरों के अनुसार लखनऊ की तरफ से राहुल को 20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया, जबकि राशिद खान को 16 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। राशिद को अब तक नौ करोड़ रुपये मिलते थे। इन दोनों खिलाड़ियों को उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है और अब लखनऊ की टीम इन्हें अपने साथ जोड़ सकती है, लेकिन सीवीसी के विवाद के चलते बीसीसीआई ने कहा है कि लखनऊ इस विवाद के खत्म होने तक कोई अधिकारिक एलान नहीं करेगी।