फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kl rahul rashid khan ipl 2022 lucknow franchise in controversies

विवादों में आईपीएल: सीवीसी वेंचर्स की वजह से अहमदाबाद और राहुल-राशिद की वजह से लखनऊ फ्रेंचाइजी विवाद में फंसी

Sat, 04 Dec 2021 02:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 02:53 PM IST
सार

आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले विवादों में घिरता नजर आ रहा है। अहमदाबाद टीम के मालिक सीवीसी कैपिटल्स के सट्टेबाजी कंपनी से संबंध होने की खबरें हैं। वहीं लोकेश राहुल और राशिद खान पर भी बैन लगाया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
kl rahul rashid khan ipl 2022 lucknow franchise in controversies
मेगा ऑक्शन से पहले आईपीएल फिर विवादों में फंस चुका है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल एक बार फिर विवादों में फंसती नजर आ रही है। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन जनवरी में शुरू होना है, लेकिन इससे पहले दो बड़े विवाद बीसीसीआई की परेशानी बने हुए हैं। इन विवादों के चलते ही अब तक मेगा ऑक्शन की तारीखों का एलान नहीं हुआ है। वहीं राशिद खान और लोकेश राहुल पर भी बैन लगाया जा सकता है। इन दोनों खिलाड़ियों ने पुरानी टीम का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से पहले दूसरी टीमों से बात करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन


इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और बीसीसीआई 2022 में इसे और बड़ी कर रही है। अब इस लीग में आठ की बजाय 10 टीमें खेलेंगी, लेकिन इसमें एक परेशानी खड़ी हो चुकी है। आईपीएल 2022 में दो नई टीमें शामिल की गई हैं। अहमदाबाद और लखनऊ। इनमें से अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी सीवीसी कैपिटल्स ने खरीदी है, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड में एक सट्टेबाजी कंपनी के साथ मिलकर पैसा लगाया था। हालांकि इंग्लैंड में यह काम कानूनी रूप से किया जाता है, लेकिन भारत में सट्टेबाजी पर बैन है। 
विज्ञापन

15 दिसंबर तक हो सकता है फैसला

खबरों के अनुसार सीवीसी कैपिटल्स के मामले की जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो 15 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट दे सकती है। अगर यह कमेटी सीवीसी कैपिटल्स का क्लीन चिट देती है तो ही वह आगे खिलाड़ी खरीद पाएंगे और मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे। वहीं उनका मालिकाना हक रद्द होने पर अडानी ग्रुप को अहमदाबाद का मालिकाना हक दिया जा सकता है। इस मामले के सुलझने के बाद ही बीसीसीआई मेगा ऑक्शन की तारीख तय करेगा। 

राहुल और राशिद पर लग सकता है बैन

आईपीएल के नियमों के अनुसार कोई भी खिलाड़ी एक फ्रेंचाइजी के साथ रहते हुए दूसरी के मालिकों से उनकी टीम में शामिल होने के लिए बातचीत नहीं कर सकता। 2010 में जडेजा ने राजस्थान में रहते हुए ऐसा किया था और उन पर एक साल का बैन लगाया गया था। अब लोकेश राहुल और राशिद खान पर भी ऐसे ही आरोप लगे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का पुराना कॉन्ट्रैक्ट 30 नवंबर तक था, लेकिन इससे पहले ही इन दोनों खिलाड़ियों ने लखनऊ की नई फ्रेंचाइजी के साथ बात की थी। बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार इसकी मौखित शिकायत भी हुई थी। इस मामले में दोषी पाए जाने पर राहुल और राशिद पर भी बैन लगाया जा सकता है। 

खबरों के अनुसार लखनऊ की तरफ से राहुल को 20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया, जबकि राशिद खान को 16 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। राशिद को अब तक नौ करोड़ रुपये मिलते थे। इन दोनों खिलाड़ियों को उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है और अब लखनऊ की टीम इन्हें अपने साथ जोड़ सकती है, लेकिन सीवीसी के विवाद के चलते बीसीसीआई ने कहा है कि लखनऊ इस विवाद के खत्म होने तक कोई अधिकारिक एलान नहीं करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed