फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kl rahul on target of twitter users after perth defeat against australia

केएल राहुल मैच में फ्लॉप पर फैंस के बीच सुपरहिट, ऐसे उड़ रही क्रिकेटर की खिल्ली

Tue, 18 Dec 2018 12:02 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Tue, 18 Dec 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
kl rahul on target of twitter users after perth defeat against australia
केएल राहुल
आॅस्ट्रेलिया ने मंगलवार को लगातार 5 टेस्ट हार झेलने का क्रम तोड़ते हुए टीम इंडिया को 146 रन से मात दी। इसके साथ ही दोनों टीमें चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई हैं। टीम इंडिया की हार की वजह कई हैं, लेकिन फैंस की माने तो केएल राहुल इसके सबसे बड़े विलेन हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर राहुल के नाम से कई मीम्स बनाए जा रहे हैं, जो तेजी से रीट्वीट किए जा रहे हैं। राहुल पर्थ टेस्ट में बुरी तरह फ्लॉप रहे। वह दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद फैंस ने युवा बल्लेबाज की क्लास लगाई और उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई।
विज्ञापन


बता दें कि आॅस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 326 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 283 रन पर सिमटी और इस तरह कंगारू टीम को पहली पारी के आधार पर 43 रन की बढ़त मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मेजबान टीम की दूसरी पारी 243 रन पर सिमटी और टीम इंडिया को 287 रन का लक्ष्य मिला। भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 56 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।

बहरहाल, चलिए आपको बताते हैं कि फैंस ने राहुल की कैसे क्लास लगाई और किस तरह के मीम्स बनाए:



 

और फैंस के चहेते बन गए केएल राहुल, लेकिन कुछ इस तरह

kl rahul on target of twitter users after perth defeat against australia
केएल राहुल































 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed