फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul is in line to make his debut for Delhi Capitals against Sunrisers Hyderabad in IPL 2025

DC vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के लिए डेब्यू करेंगे केएल राहुल? विपराज निगम ने दिए संकेत

Sat, 29 Mar 2025 07:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 29 Mar 2025 07:28 PM IST
सार

राहुल बेटी के जन्म के कारण लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेले थे, लेकिन वह हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली टीम से दोबारा जुड़ गए हैं। 

विज्ञापन
KL Rahul is in line to make his debut for Delhi Capitals against Sunrisers Hyderabad in IPL 2025
केएल राहुल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी विपराज निगम ने संकेत दिए हैं कि केएल राहुल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को होने वाले आईपीएल 2025 के मुकाबले से दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करेंगे। राहुल बेटी के जन्म के कारण लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेले थे, लेकिन वह हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली टीम से दोबारा जुड़ गए हैं। 
विज्ञापन

निगम बोले- एक मैच से नहीं आंका जाए
लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी बल्लेबाजी करने वाले विपराज ने हैदराबाद के खिलाफ राहुल की उपलब्धता को लेकर बात की। इस ऑलराउंडर से पूछा गया कि क्या दिल्ली ने पहले मैच में बल्लेबाजी में दिखी कुछ कमियों में सुधार किया है। इस पर उन्होंने कहा कि राहुल के वापस आने से टीम और भी संतुलित हुई है। निगम ने साथ ही कहा कि टीम का प्रदर्शन सिर्फ एक मैच से तय नहीं किया जा सकता और सभी खिलाड़ी अनुभवी हैं तथा बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। 

ये भी पढ़ें: DC vs SRH Playing 11: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी सनराइजर्स, राहुल की वापसी से बढ़ेगा दिल्ली का आत्मविश्वास
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने कहा, हमारी टीम में केएल राहुल वापस आ गए हैं जिससे टीम और भी संतुलित हो गई है। आप टीम को एक मैच से नहीं आंक सकते। हमारे सभी खिलाड़ी अनुभवी हैं और काफी प्रतिभाशाली हैं। उम्मीद है कि हम इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन

'हैदराबाद के खिलाफ बनाई है रणनीति'
निगम ने बताया कि हैदराबाद के बल्लेबाजी क्रम को जिस तरह लखनऊ ने परेशान किया था, उसे देखकर उनकी टीम ने भी इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खास रणनीति बनाई है। निगम ने कहा, सनराइजर्स बहुत अच्छी टीम है और उसका बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है, लेकिन हम अपनी टीम बैठकों, सत्रों और अभ्यास के दौरान जो भी रणनीति बनाते हैं, उस पर मैचों में अमल करने की कोशिश करते हैं। लखनऊ की टीम ने उनके खिलाफ उम्दा गेंदबाजी की। हमने भी हैदराबाद के मैच के लिए खास रणनीति बनाई है और उम्मीद है कि उस पर अमल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed